Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंभीलवाड़ाराजस्थान

धर्म संप्रदाय और नाम बदल कर कॉलेज गर्ल को फंसाया, अश्लील वीडियो बना कर रहा ब्लैकमेल

REPORT TIMES

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी के मैनेजर ने अपना संप्रदाय ,धर्म और नाम बदलकर फेक आईडी के माध्यम से कॉलेज छात्रा से दोस्ती की। अब ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है । पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि इस युवक ने और कितनी युवतियों को फंसा रखा था। पुलिस की ओर से पूछताछ करने पर सामने आया कि आरोपी युवक का नाम शाहिद है, जिसने मनीष सेन के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना रखी थी। इस आईडी के जरिए उसने एक युवती से दोस्ती की। कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि कॉलेज छात्रा ने एक मुकदमा दर्ज करवाया है। साथ ही पूरे मामले की जानकारी दी है। पीड़िता का कहना है युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। धमकी दे रहा है कि उसने उसका अश्लील फोटो खींच ली है। युवती ने बताया है कि इस धमकी का आधार पर ही वो उसे जबरन अपने कमरे में ले गया था। यहां उसे पता चला कि वह लड़का मनीष नहीं बल्कि शाहिद खान है। युवती ने यह सारी बात अपने परिजनों को बताकर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुआ खुलासा
मिली जानकारी के अनुसार युवती को युवक के नाम को लेकर तब पता चला कि जब वो भीलवाड़ा के पंचवटी स्थित मकान पर उसे लेकर गया। इसने भीलवाड़ा के पंचवटी में मनीष के नाम से कमरा किराए पर ले रखा था। मकान मालिक ने जब उससे पहचान पत्र देने को कहा तो वह टालमटोल करता रहा। इसी दौरान उसके नाम का खुलासा हुआ। मकान मालिक ने युवती को लाने को लेकर भी उसकी नाराजगी जताई।पुलिस ने आरोपी की मोबाइल कंपनी से तस्दीक करवाई तो उसका नाम शाहिद खान निकला है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान पंचवटी में लोगों को इस बात का पता लगने पर जमा भीड़ ने शाहिद खान की पिटाई भी कर दी थी।

Related posts

हनुमान जी की कृपा से मेष, मिथुन और कन्या समेत इन 3 राशि वालों का भाग्य चमकेगा

Report Times

IPL 2024: कोहली ने एक इशारे में किया दर्शकों को शांत, हार्दिक के खिलाफ कर रहे थे हूटिंग

Report Times

कोटा में एक और आत्महत्या, NEET छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Report Times

Leave a Comment