Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

पिलानी विधान सभा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन

REPORT TIMES
चिड़ावा। भारतीय जनता पार्टी की पिलानी विधान सभा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन शेखावाटी डिफेंस अकादमी के चुंगी नाका स्थित कैंपस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के जिला प्रभारी गोरधन वर्मा ने बूथ समिति व संगठन की सम्पूर्ण रचना पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयार रहे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से राज्य मे सरकार बनाएगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया संगठनात्मक रूप रेखा प्रस्तुत की।
बैठक में ज़िला महामंत्री राजेश दहिया, नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, चिड़ावा ग्रामीण मंडल संयोजक विकास स्वामी, शक्ति केंद्र प्रभारी सुभाष योगी, शक्ति केंद्र प्रभारी सरपंच दलिप स्वामी, शक्ति केंद्र प्रभारी भोपाल सिंह, मंड्रेला ग्रामीण मंडल संयोजक ओम सोनी, शक्ति केंद्र प्रभारी सुरेंद्र सिंह लामोरिया, चिड़ावा भाजपा नगर मंडल महामंत्री रविकांत शर्मा, मदन डारा, उपाध्यक्ष सुरेश जालंधर, गंगाधर सैनी, मंत्री सुशील डाबला, शक्ति केंद्र प्रभारी संतोष सैनी,  मोहित, विकास खंडेलवाल, मोहित फोगाट, रघुवीर प्रसाद शर्मा,सोशल मीडिया जिला संयोजक सुभाष सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

रामकथा और नानी बाई को मायरो को लेकर हुई बैठक : कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 11 से शुरू होगी रामकथा

Report Times

युद्ध के बीच, यूक्रेन और रूस ने वैश्विक खाद्य संकट से राहत के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

Report Times

चिड़ावा में अमावस्या को आज खुले, व्यापार संघ ने अवकाश किया रद्द

Report Times

Leave a Comment