Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

सरकारी कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली नशा मुक्ति रैली : स्लोगन प्रतियोगिता में मीना और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियंका रही प्रथम

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर के मास्टर हजारीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की ओर से समाज कल्याण सप्ताह के तहत नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य रेणु सागवान ने रैली को रवाना किया। इस दौरान नशा न करने की शपथ भी विद्यार्थियों को दिलाई गई। इस मौके पर नशा मुक्ति विषयक स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मीना राठौड़, द्वितीय स्थान प्रियंका वर्मा और तीसरा स्थान आराध्या ने प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका वर्मा, द्वितीय स्थान सिया नायक और तीसरा स्थान मीना राठौड़ ने प्राप्त किया। इस दौरान व्याख्याता निशा शर्मा, सहायक आचार्य इंद्रा सैनी, सहायक लेखा अधिकारी विक्रम, संजय मरोडिया और स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

Related posts

वजन कम करने के लिए अंकुरित दालें और फलियां बहुत ही लाभमंद

Report Times

‘सर..शादीशुदा जिंदगी में दरार आ जाएगी’ ससुराल जाने को पुलिस वाले ने कुछ इस अंदाज में मांगी छुट्टी

Report Times

लॉन्च होने से पहले जानें Samsung Galaxy Z Fold 4 के बारे में सबकुछ

Report Times

Leave a Comment