Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

वसुंधरा राजे के बीकानेर दौरे को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के बेटे ने बताया निजी दौरा

REPORT TIMES

Advertisement

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बीकानेर दौरे को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघववाल के बेटे रवि शेखर ने निजी दौरा बताकर गुटबाजी को हवा दे दी है। रवि शेखन ने फेसबुक पर पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है- मित्रो नमस्कार 9 अक्टूबर को बीकानेर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर आ रही है। यह उनका निजी दौरा है। अभी संगठन की तरफ से कोई प्रोग्राम नहीं आया है। धन्यवाद। उल्लेखनीय है कि वसुंधरा राजे 9 और 10 अक्टूबर को बीकानेर पर रहेंगी। बीकानेर में राजे एक जन संवाद सभा को भी संबोधित करेंगे। पूर्व सीएम के दौरे से पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत और पूर्व मंत्री यूनुस खान ने बीकानेर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया है।

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

इसलिए दौरे को निजी दौरा करार दिया

Advertisement

दरअसल, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बीकानेर दौरे की कमान देवीसिंह भाटी संभाल रहे हैं। बीकानेर की राजनीति में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अदावत छिपी नहीं है। देवी सिंह भाटी ने लोकसभा चुनाव में खुलकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का विरोध कर बीजेपी से अलग हो गए थे। ऐसे में वसुंधरा राजे के दौरे से पहले भाटी की घर वापसी और दौरे की कमान भाटी के हाथों में होने से स्थानीय संगठन पूरी तरह से नाराज बताया जा रहा है। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने राजे की यात्रा को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया था, लेकिन पार्टी के जिला नेतृत्व व संगठन ने राजे के इस दौरे से दूरी बना रखी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के बेटे रवि शेखर ने तो बकायदा सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम के दौरे को निजी दौरा करार दिया है।

Advertisement

बीजेपी के दो विधायक वसुंधरा समर्थक

Advertisement

बीकानेर जिले में बीजेपी के तीन विधायक हैं। जिसमें बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी, नोखा से बिहारीलाल बिश्नोई और लूणकरणसर से सुमित गोदारा हैं। वसुंधरा की करीबी सिद्धि कुमारी से पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत और यूनुस खान मुलाकात कर चुके है। विधायक बिहारीलाल बिश्नोई भी वसुंधरा कैंप से आते हैं और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी से उनके नजदीकी संबंध हैं। इधर, सिद्धि कुमारी, राजे के दौरे को लेकर अपने स्तर पर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर चुकी हैं तो विधायक बिहारीलाल बिश्नोई भी मुकाम में राजे के दौरे की तैयारियों में जुटे हैं। लूणकनसर से विधायक सुमित गोदारा की करें तो गोदरा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के करीबी माने जाते हैं और फिलहाल राजे के दौरे से दूरी बनाए हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

छात्र – छात्राओं का प्रतिभा सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह  छात्र-छात्राओं को दिये गये लेपटोप व स्मार्ट टी. वी.

Report Times

राजस्थान: गंगापुर सिटी में रोडवेज बस और कार की टक्कर, 4 युवकों की मौत; 2 की हालत गंभीर

Report Times

बीकानेर सम्भाग के सात विद्यालय स्थानांतरित

Report Times

Leave a Comment