Report Times
latestOtherकार्रवाईचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

पुलिस की शहर में सख्ती, डीएसपी की अगुवाई में ए श्रेणी की नाकाबंदी 

 REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर में रात्रि में पुलिस काफी मुस्तैद नजर आई। शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर एसपी मृदुल के निर्देश पर सख्त नाकाबंदी की गई है। डीएसपी सुरेश शर्मा के नेतृत्व में शहर के पिलानी बाईपास, मंड्रेला चौराहा, ओजटू बाईपास, गोगाजी की ढाणी, नया बस स्टैंड, सूरजगढ़ बाईपास, स्टेशन रोड सहित सभी प्रमुख मार्गों पर हथियारबंद जवान तैनात हैं और सभी जगह यातायात पुलिस के जवान वाहनों को रुकवा रहे है। वाहनों की बारीकी से जांच की गई।
इस दौरान कुछ वाहनों के चालान भी काटे गए। सीआई इंद्रप्रकाश यादव भी टीम सहित तैनात रहे। वहीं विभिन्न थानों के जवानों को भी नाकाबंदी में लगाया गया। विशेष नाकाबंदी के पीछे उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और बदमाशों पर नकेल कसना माना जा रहा है। हालांकि इस प्रकार हथियाबंद जवानों की तैनाती और अलग – अलग स्थानों पर पुलिस जाब्ता देखकर लोगों में भी जरूर सुगबुगाहट देखने को मिली। लोग इसे लेकर आपसे में चर्चा करते नजर आए।

Related posts

सिद्धेश्वर महादेव की जलहरी में चांदी  की चादर लगवाई व्यवसायी महेश मोदी करवा रहे कार्य 

Report Times

राजस्थान के टोंक में भीषण हादसा, टेलर में घुसी बस, महिला कांस्टेबल सहित 2 की मौत; 12 जख्मी

Report Times

EC ने दर्ज कराई FIR बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े पर लगाया आरोप

Report Times

Leave a Comment