Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मबिहारस्पेशलहादसा

छठ का प्रसाद बनाते हुए औरंगाबाद में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से 25 झुलसे

REPORT TIMES 

बिहार में छठ पर्व के दौरान औरंगाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लगने के बाद 25 लोग बुरी तरह झुलस गए।  हादसा छठ का प्रसाद बनाने के दौरान हुआ। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में झुलसने वालों में पुलिसकर्मी भी हैं। सभी को अस्पताल भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना ओरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज की घटना है। अनिल गोस्वामी नामक शख्स के घर में महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थी। घर के पुरुष सदस्य बाहर बैठे थे। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगा। महिलाएं घबराकर बाहर निकल गई और गर्म होते होते सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट से पूरे घर में भीषण आग लग गई।

आग की भीषणता देख लोग चीखने चिल्लाने लगे। मोहल्ले के लोगों की ओर से मौके पर आग को बुझाने की कोशिश की गई।  लेकिन, ब्लास्ट से लगी आग में 25 लोग झुलस गए।  फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया  छठ महापर्व के माहौल में दर्दनाक घटना से सनसनी फैल गई है।

Related posts

7 साल बाद अपने गांव आया हत्यारा, गिरफ्तार: भाई की मौत पर घर आया, पुलिस ने पकड़ा; मर्डर कर दिल्ली भागा था

Report Times

छात्रसंघ चुनाव को लेकर NSUI का विरोध-प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की के बाद छात्रों ने दी यह चेतावनी

Report Times

सुप्रीम कोर्ट में नीट पीजी पर सुनवाई थोड़ी देर में होगी शुरू, 21 मई की परीक्षा को टालने की है मांग

Report Times

Leave a Comment