Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

राजस्थान: प्यार की खातिर फिजिकल टीचर ने चेंज करवाया जेंडर, नेशनल प्लेयर संग लिए सात फेरे

REPORT TIMES

कहते हैं कि प्यार में सब कुछ जायज है। इसलिए प्यार की खातिर पर अपना जेंडर चेंज करा लिया। शारीरिक शिक्षक मीरा को अपनी ही स्कूल की स्टूडेंट कल्पना से प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि शारीरिक शिक्षक मीरा अपना जेंडर चेंज करवाकर लड़का बन गईं और स्टूडेंट कल्पना के साथ दो दिन पहले शादी रचा ली। शादी करने के बाद दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। वही दोनों की शादी से दोनों के परिजन काफी खुश हैं।

क्या कहना है दूल्हे का

जेंडर चेंज करवाकर दूल्हा बने मीरा ने बताया कि मैं सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षक हूं। उसी गांव की स्टूडेंट कल्पना खेलने में बहुत अच्छी थी। इसी दौरान हम दोनों के बीच प्यार हो गया था। मैं लड़की के रूप में पैदा हुई मगर मुझे लगता था कि मैं लड़की ना होकर लड़का हूं। इसलिए मैंने अपना जेंडर चेंज करवा लिया और स्टूडेंट कल्पना के साथ दो दिन पहले शादी कर ली।

दुल्हन का क्या कहना है

दुल्हन कल्पना ने बताया कि मेरे स्कूल में मीरा शारीरिक शिक्षक थी, जिन्होंने अपना जेंडर चेंज करवा लिया। अब वह लड़का बन गई हैं। हम दोनों में प्यार था इसलिए दो दिन पहले हमने शादी कर ली। शादी से दोनों के परिवार खुश हैं।

Related posts

बीजेपी विधायक का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस विधायकों के गले में लगा देने चाहिए कैमरे’

Report Times

चिड़ावा: मिट्टी भराव करवा दूर की पानी भराव की समस्या

Report Times

क्यों मनाया जाता है 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानिए

Report Times

Leave a Comment