Report Times
latestOtherगुजरातटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशलहादसा

गुजरात में अब वंदे भारत की चपेट में आने से महिला की मौत, एक दिन पहले AIMIM ने पत्थरबाजी के लगाए थे आरोप

REPORT TIMES

गुजरात के आणंद रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को मुंबई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 54 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यहां बताया कि महिला की पहचान बीट्रिस आर्चीबाल्ड पीटर (Beatrice Archibald Peter) के रूप में हुई है। दुर्घटना शाम चार बजकर 37 मिनट पर तब हुई, जब वह ट्रैक पार कर रही थी। रेलवे पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद की रहने वाली महिला आणंद में अपने रिश्तेदार से मिलने जा रही थी। ट्रेन गांधीनगर कैपिटल स्टेशन से मुंबई सेंट्रल की ओर जा रही थी।

रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आणंद रेलवे स्टेशन  पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन  का ठहराव नहीं है। मामले की छानबीन चल रही है। मालूम हो कि बीते एक महीने में इस ट्रेन की चपेट में आने से मवेशियों के मारे जाने की कम से कम तीन घटनाएं हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 30 सितंबर को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

पश्चिम रेलवे के पुलिस अधीक्षक राजेश परमार ने मंगलवार को कहा कि भरूच जिले के अंकलेश्वर में पटरी के पास मरम्मत और इंजीनियरिंग का काम चल रहा था। इसकी वजह से कुछ गिट्टियां ट्रेन की कांच की खिड़कियों में जाकर लगी थीं। इसलिए कांच चटक गया। यह पथराव का मामला नहीं है। घटना के वक्त ओवैसी खिड़की से दूर बैठे थे। टूटी हुई खिड़की को बदल दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक स्तर के एक अधिकारी मामले की विस्तार से जांच कर रहे हैं।

वहीं वारिस पठान ने सूरत में सोमवार रात एक रैली में दावा किया कि ट्रेन की खिड़की पर एक के बाद एक दो पत्थर फेंके गए। पत्थर इतने भारी थे कि खिड़की के कांच टूट गए। खिड़की से कुछ ही दूर ओवैसी और उनके साथी बैठे थे। वारिस पठान ने सवाल किया कि मोदीजी क्या हो रहा है? कभी वंदे भारत ट्रेन से मवेशी कुचल जाते हैं, तो कभी इस पर पत्थरबाजी होती है। वारिस पठान ने कहा कि चाहे पत्थर फेंको, आग लगाओ, लेकिन हक की आवाज रुकेगी नहीं। पठान ने यह भी दावा किया कि उनके पास घटना की तस्वीरें हैं।

वारिस पठान ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्रेन की खिड़की के टूटे हुए कांच की तस्वीरें साझा कीं जिसमें ओवैसी और एआईएमआईएम के अन्य सदस्य बैठे दिख रहे हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक राजेश परमार ने कहा कि यह पथराव का मामला नहीं है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के छह जवान और शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के तीन जवान वंदे भारत की कोच के चारों दरवाजों पर खड़े थे जिसमें ओवैसी यात्रा कर रहे थे। चूंकि मरम्मत का काम चल रहा था इसलिए ट्रेन धीरे चल रही थी। खिड़की पर कुछ आकर लगने से कांच चटक गया।

Related posts

परमहंस पीठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव :  पं. प्रभुशरण तिवाड़ी ने गुरु की महिमा पर डाला प्रकाश

Report Times

ग्रामीण इलाकों के लिए राम मंदिर से आई सामग्री की रवाना

Report Times

ट्रेन से खाटू श्याम जानें का प्लान? पहले देख लें रींगस जंक्शन पर उमड़ी भारी भीड़ की ये तस्वीर

Report Times

Leave a Comment