Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमंड्रेलाराजनीतिस्पेशल

मंड्रेला आई राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा-फॉर्च्यूनर वाली बातें भी, मुझको लगती झूठी,मुझको लगता काफी होगी,केवल एक स्कूटी

REPORT TIMES
चिड़ावा। राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैैं। भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।प्रदेश भाजपा पहल करते हुए पार्टी के हर मंडल के साथ मंडल प्रवास कार्यक्रम कर रही। जिसको लेकर दो दिन के प्रवास पर शनिवार को राजसमंद की  विधायक दीप्ति माहेश्वरी मंड्रेला आई।इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती दीप्ती माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास के विश्वास पर कार्य करते हुए आने वाले भविष्य में विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तीकरण की दिशा में अद्भुत प्रयास किए गए। मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढाओ जैसी योजनाओं ने भारत की तस्वीर बदलने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।इस अवसर पर विधायक ने सभी बूथ अध्यक्षो,कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की।इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने
मंत्री राजेन्द्रसिंह गुढ़ा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि फॉर्च्यूनर वाली बातें भी, मुझको लगती झूठी,मुझको लगता काफी होगी,केवल एक स्कूटी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मुख्यमंत्री पर जल्द फैसला नही लिया गया तो कांग्रेस के इतने ही एमएलए आएंगे की एक फॉर्च्यूनर में समा जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकरशरण पोलिवाल ने की। वही विशिष्ट अतिथियों में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी,प.स. सदस्य सुनील पुनिया व अरविंद सैनी,विश्वनाथ कानोडिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज व्यास,पूर्व प्रधान गायत्री पूनिया,पूर्व प.स. सदस्य नरेंद्र पूनिया थे।कार्यक्रम का संचालन गौरव मित्तल व पंकज पुजारी ने किया। कार्यक्रम से पूर्व विधायक माहेश्वरी का कस्बे की ग्रामोत्थान शिक्षण संस्थान में जोरदार अभिनंदन किया गया व मुख्य बाजार से लेकर अग्रसेन भवन तक विशाल रैली निकाली गई। रैली के दौरान विधायक दीप्ति माहेश्वरी का व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा और दुपट्टा पहनाकर मंड्रेला में जोरदार स्वागत किया गया।

Related posts

गाजा अस्पताल अटैक के मास्टरमाइंड को ऐसे बेनकाब करेगी सैटेलाइट इमेज, जिस पर रूस अड़ा

Report Times

‘लोकसभा स्पीकर दबाव में काम कर रहे’, गहलोत बोले- बिरला की कार्यशैली देखकर दुख होता है

Report Times

PM Modi Maharashtra Rally: पीएम मोदी का दावा- दूसरे चरण के बाद BJP-NDA 2-0 से आगे

Report Times

Leave a Comment