Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान के सभी जिलों में जाॅब फेयर आयोजित होंगे, गहलोत सरकार ने बनाया ये प्लान

REPORT TIMES 

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के सभी जिलों में जाॅब फेयर होंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि हमारी नीतियों से राज्य में निरंतर रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। युआओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार का दायित्व है। इस तरह जाॅब फेयर का आयोजन प्रत्यके जिले में किया जाएगा।

30 हजार नौकरियां देने के लिए एमओयू

बता दें, राज्य सरकार ने जाॅब फेयर में आई प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ आगामी तीन वर्षों में राज्य के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में लगभग 30 हजार नौकरियों सृजित करने के लिए एओयू किया है। राज्य सरकार द्वारा हुनरमंद युवाओ को रोजगार दिलाने के लिए आयोजित जयपुर जाब फेयर में 43 हजार युवाओं ने पंजीकर करवाया है। 17 सेक्टर की 60 से ज्याद निजी कंपनियों द्वारा लगभग 10 हजार भर्तियों के लिए युवाओं से साक्षात्कार लिए जाएंगे।

फ्री में कोचिंग की सुविधा 

जयपुर जाब फेयर का आजू दूसरा दिन है। पहले दिन 16, 500 युवाओं के साक्षात्कार हुए। 5 हजार से अधिक प्रतिभागियों को शार्टलिस्ट किया गया। करीब 825 युवाओं को मौके पर ही प्लेसमेंट दिया गया। राजस्थान अनुप्रति कोचिंग योजना में 20 हजार से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग दी जा रही है।

Related posts

Income Tax: इनकम टैक्स फाइलिंग में अव्वल रहे ये राज्य, 20वें स्थान पर रहा बिहार, जानें अन्य राज्यों की स्थिति

Report Times

चिड़ावा में देसी कट्टे व जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Report Times

सैलरी न मिलने पर जूनियर असिस्टेंट ने खाया कीटनाशक, BDO ने आरोपों को बताया निराधार

Report Times

Leave a Comment