Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

सरदारशहर उपचुनाव: BJP से पूर्व विधायक अशोक कुमार पिंचा को टिकट

REPORT TIMES 

राजस्थान की सरदारशहर विधानसयबा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने पूर्व विधायक अशोक पिंचा को टिकट दिया है। कांग्रेस विधायक के निधन के कारण चूरूजिले की सरदारशहर विधानसभा में उपचुनाव हो रहे हैं। माना जा रहा है कि दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को कांग्रे अपना उम्मीदवार बनाएगी। इसका जल्द घोषणा हो सकती है। हालांकि, पार्टी ने आधिकारिक तौर पर नाम का ऐलान अभी नहीं किया है। कांग्रेस सहानुभूति कार्ड खेल उपचुनाव जीतने की कोशिश करेगी।  बीजेपी से जु़ड़े सूत्रों के अनुसार अशोक पिंचा 16 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। औपचारिक घोषणा कर दी है। कांग्रेस के बड़े ब्राह्मण नेता भंवरलाल शर्मा के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे हैं। सरदारशहर में कांग्रेस का दबदबा रहा है।

बीएसपी ने दिया कांग्रेस को वाॅकओवर

बीएसी ने उपचुवाव में बीएसपी कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं करने का ऐलान कर कांग्रेस का वाॅकओवर दे दिया है।  राजस्थान बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने प्रत्याशी खड़ा नहीं करने का निर्णय़ लिया है। उन्होंने बताया कि इस समय पार्टी जिला स्तर के बाद विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करने में जुटी है। पार्टी का लक्ष्य है 2023 में बैलेंस और पावर बनकर अपनी सरकार बनाना। BSP के वॉकओवर का कांग्रेस को सीधा फायदा मिलने के आसार है।

सरदारशहर में 5 दिसंबर को मतदान

बता दें, भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 5 दिसंबर को मतदान होगा जबकि 8 दिसंबर को मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उपचुनाव में सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 89 हजार 579 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। आयोग ने कुल 295 मतदान केंद्र बनाए है। सरदार शहर से कांग्रेस के विधायक भंवरलाल शर्मा की मृत्यु उपरांत रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव आयोजित किए जा रहे हैं।

Related posts

चिड़ावा क्षेत्र में नजर आई संदिग्ध कार : क्षेत्र में कई वारदात कर चुके आरोपी कार में, नजर आए तो पुलिस को करें सूचित

Report Times

खुशखबरी! गुरुग्राम से जयपुर सिर्फ ढाई घंटे में, बांदीकुई लिंक ने आसान बना दिया सफर

Report Times

जयपुर : महानगर में दो जिला न्यायालय को मुख्यमंत्री की मंजूरी

Report Times

Leave a Comment