Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन के लिए तीन लाख से अधिक आवेदन, 8 दिसंबर तक चलेगा अभियान

REPORT TIMES

जयपुर: राजस्थान में तीन लाख से अधिक लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन के लिए आवेदन किया है. अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने का यह अभियान आठ दिसंबर तक चलेगा.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य में मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान, मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर- 2023) नौ नवंबर से शुरू चुका है जो इस साल आठ दिसंबर तक चलेगा. मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी, 2023 को किया जाएगा.

अब तक 3 लाख 10 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अब तक 3 लाख 10 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि प्रपत्र 6 के तहत एक लाख 29,696 नए वोटर के पंजीकरण के आवेदन प्राप्त हुए हैं. साथ ही प्रपत्र 6 बी के तहत 88830 मतदाताओं के वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने के आवेदन प्राप्त हुए हैं. एक बयान के अनुसार इसी तरह प्रपत्र 7 के अंतर्गत मौजूदा निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने के प्रस्तावों या दर्ज प्रविष्टियों में आपत्ति एवं नाम हटाने के लिए कुल 46315 आवेदन प्राप्त हुए हैं. सोर्स- भाषा

Related posts

अभिमन्यू पूनिया और निर्मल चौधरी के समर्थन में उतरे हनुमान बेनीवाल, पुलिस कार्रवाई पर पायलट भी भड़के

Report Times

श्याम दिवानी मंडल का फागोत्सव : संगठन से जुड़ी महिलाओं ने फूलों से कान्हा संग खेली होली

Report Times

6 साल का वंदे भारत का सफर, टूटा इंजन तो कभी री-शेड्यूल की हुई चर्चा

Report Times

Leave a Comment