Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

6 साल का वंदे भारत का सफर, टूटा इंजन तो कभी री-शेड्यूल की हुई चर्चा

रिपोर्ट टाइम्स।

वंदे भारत आज के समय में देश की सबसे पॉपुलर ट्रेन बन गई है. फिलहाल देशभर में 136 वंदे भारत एक्सप्रेस 100 से ज्यादा रूट्स पर चल रही हैं. 15 फरवरी 2025 को जब पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी के लिए चलाई गई थी, तब किसी ने सोचा नहीं होगा कि आने वाले दिनों में ये ट्रेन पैसेंजर की पहली पसंद बन जाएगी.

आज वंदे भारत को चले हुए 6 साल पूरे हो गए हैं. इसलिए हम आपके लिए इसके आज तक के सफर की जानकारी लेकर आए हैं. जिसमें आपको बताएंगे कि वंदे भारत के इंजन के आगे के हिस्से के टूटने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. साथ ही इसके री-शेड्यूल की चर्चा भी जोर-शोर से हुई थी.

वंदे भारत को हुए 6 साल पूरे

15 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली से प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक जाने वाली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई थी. ये वंदे भारत एक्सप्रेस 6.33 घंटे में नई दिल्ली से प्रयागराज तक का सफर और दिल्ली से वाराणसी तक 8 घंटे में पहुंचा देती है. आपको बता दें वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर मध्य रेलवे की 100 किमी प्रति घंटा रफ्तार से चलने वाली पहली ट्रेन थी.

रिकॉर्ड दिनों में की तैयार

वंदे भारत ट्रेन चलाने का आइडिया 2018 में आया था और रिकॉर्ड 180 दिनों में बिना इंजन के चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को बोगी सहित 180 दिनों में तैयार कर लिया गया था. जानकारी के अनुसार विदेशों में वंदे भारत जैसी जो ट्रेन तैयार होती हैं उनके मुकाबले इस ट्रेन को तैयार करने में 40 प्रतिशत तक कम खर्च आता है. फिलहाल देश में 136 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं, जिसमें 8 बोगी और 20 बोगी की ट्रेन शामिल हैं.

इंजन डैमेज के फोटो हुए वायरल

कई बार सोशल मीडिया पर वंदे भारत के इंजन डैमेज (आगे का हिस्सा टूटने) के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. तब भारतीय रेलवे के अधिकारियों को आगे आकर सफाई देने पड़ी थी, जिसमें बताया गया था कि वंदे भारत को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि अगर कोई जानवर इससे टकराता तो उसे नुकसान कम से कम हो. इसी वजह से वंदे भारत के इंजन के नीचे के हिस्से को कमजोर बनाया गया है.

री-शेड्यूल की भी हुई चर्चा

सर्दी के मौसम में वंदे भारत एक्सप्रेस के री-शेड्यूल चर्चा में रहा था. दरअसल पैसेंजर को उम्मीद थी कि कवच सिस्टम के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस सर्दी के मौसम में कोहरा की वजह से लेट नहीं होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कई ट्रेन को वंदे भारत को री-शेड्यूल करना पड़ा.

Related posts

सैफ अली खान पर हमला बड़ी बात नहीं, क्या बोले जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारुक अब्दुल्ला ?

Report Times

महिला ANM ने नौकरी के लिए बनवाई 40 साल पुरानी फर्जी डिग्री, खुलासे के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Report Times

इस्तीफा देने वाले BJP सांसदों को खाली करना होगा घर, 30 दिन की मोहलत!

Report Times

Leave a Comment