Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

ज्वेलरी व्यापारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

REPORT TIMES

राजधानी जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में आज एक ज्वेलरी व्यापारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. व्यापारी को लहूलुहान अवस्था में उसके परिवार के सदस्य कांवटिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसके बाद अस्पताल की ओर से पुलिस को वारदात की सूचना दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर मुर्दाघर में रखवाया. फिलहाल आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं जिसकी पड़ताल की जा रही है. डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख ने बताया कि पानीपेच स्वर्णकार कॉलोनी स्थित नेहरू नगर निवासी ज्वेलरी व्यवसाई मनमोहन सोनी ने खुद को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है.

वह लंबे समय से अवसाद में चल रहा था:

व्यापारी ने खुद को जिस कमरे में गोली मारी है उसे पुलिस ने सीज किया है और एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक मनमोहन सोनी पर काफी कर्जा हो रखा था और कुछ पारिवारिक कारणों के चलते भी वह लंबे समय से अवसाद में चल रहा था. हालांकि अभी तक पुलिस को किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है और मृतक के परिवार के सदस्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.

Related posts

श्रीरामलीला के लिए मंच, बल्ली और गणेश पूजन

Report Times

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे : पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

Report Times

स्थापना दिवस:भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 42वां स्थापना दिवस, शक्ति केन्द्र, बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख ने किया ध्वजारोहण

Report Times

Leave a Comment