Report Times
latestOtherगुजरातटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-इन्होंने पूरे देश और गुजरात को बर्बाद किया

REPORT TIMES 

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के मेहसाणा में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।पीएम मोदी ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए व्यक्ति से बढ़कर पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है। यही हमारी संस्कृति है और हम इसी संस्कृति के साथ हम काम करते हैं।”

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस भाई-भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद और वोट बैंक की राजनीति का मॉडल है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश और गुजरात को बर्बाद कर दिया है। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “पिछले 20 सालों में गुजरात बहुत बदल गया है।” उन्होंने कहा कि “आज की पीढ़ी नहीं जानती कि गुजरात ने किस कमी का सामना किया है। आज की पीढ़ी ने कमी नहीं देखी है। इसके लिए पिछली पीढ़ी ने कड़ी मेहनत की है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि “भारतीय संसदीय लोकतंत्र को और मजबूती प्रदान करने की उनकी कोशिशें सराहनीय हैं।”

Related posts

Healthy Foods : क्यों भोजन के साथ सलाद खाना है जरूरी? जानें क्या हैं सलाद खाने के बड़े फायदे

Report Times

किशनगढ़ के संजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने ही की थी पत्नी संजू की हत्या

Report Times

शिक्षा विभाग ने टाइम टेबल जारी: 9वीं-11वीं की समान परीक्षा का टाइम टेबल जारी, एग्जाम 28 से

Report Times

Leave a Comment