Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

भाजपा चिड़ावा शहर मंडल ने किया कार्यसमिति बैठक का आयोजन, बैठक में जनाक्रोश रथ यात्रा के मुद्दों पर चर्चा

REPORT TIMES

चिड़ावा: भाजपा शहर मंडल के द्वारा सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं मंडल कार्य समिति की बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री राजेश दहिया थे। विशिष्ट अतिथियो के रूप में ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष डॉक्टर बीएल वर्मा, पार्षद योगेंद्र कटेवा, यात्रा के स्वागत प्रभारी मुकेश जलिन्द्रा थे। बैठक का शुभारंभ माँ भारती, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री ने भाजपा की केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना व नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आगामी समय में प्रदेश भर में निकलने वाली राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश रथ यात्रा के बारे में जानकारी दी। दहिया ने बताया कि आगामी 1 दिसंबर से 14 दिसंबर तक हर विधानसभा में जन आक्रोश रथ यात्रा निकाली जाएगी।

चिड़ावा शहर में यात्रा के प्रवेश करने पर रेलवे स्टेशन ,झुंझुनू चुंगी नाका ,नया बस स्टैंड तिराहा, कबूतर खाना स्टेण्ड विवेकानंद चौक सहित कई जगहों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को यात्रा स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी गई। यात्रा का समापन भी चिड़ावा शहर में एक बड़ी सभा के रूप में होगा जिसमें राज्य सरकार के 4 साल के कुशासन व जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत करवाया जाएगा । संचालन नगर महामंत्री रवि कांत शर्मा ने किया। बैठक में ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संतोष सैनी, नगर उपाध्यक्ष गंगाधर सैनी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, अनुसूचित जाति नगर अध्यक्ष अशोक महरानिया ,नगर महामंत्री मदन डारा, कोषाध्यक्ष विजय मोदी ,नगर मंत्री रजनीकांत मिश्रा ,सुशील डाबला ,मुंशी सिंह तवर ,मोहित तामरायत, सूर्य प्रकाश वर्मा ,रघुवीर शर्मा, कपिल कुमार ,मनीष वर्मा ,अनिल गुप्ता ,राकेश सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

गजेंद्र सिंह खींवसर का मुख्यमंत्री को लेकर दिलचस्प बयान

Report Times

यूट्यूबर मनीष कश्यप को राहत! अब तमिलनाडु नहीं इस जेल में होगा शिफ्ट

Report Times

Death Threat: उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Report Times

Leave a Comment