Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशलस्वागत

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

REPORT TIMES
चिड़ावा लोहिया सीनियर सैकंडरी स्कूल में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एड्स रोग के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रस्तुति दी। इस दौरान स्कूल चेयरमैन रामसिंह नेहरा, निदेशक जगपाल सिंह यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे, प्रमिला झाझडिया, प्रदीप सोनी, कविता सोनी, कन्हैयालाल लाठ सहित स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।
शैक्षणिक प्रतिभाओं का सम्मान-
लोहिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विगत महीनों में आयोजित हुई विभिन्न विद्यालय स्तर की परीक्षाओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने  वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। संस्था चेयरमैन रामसिंह नेहरा, निदेशक जगपाल सिंह यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा और सचिव प्रदीप नेहरा ने विद्यार्थियों को सम्मान राशि का चैक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे और प्रधानाचार्या प्रमिला झाझड़िया ने बताया कि सम्मानित होने वालों में 12 कला की वेदांशी पुत्री संजय कुमार, कीर्ति पुत्री रविदत, ज्योति पुत्री चंद्रप्रकाश, प्रियांशी, 12 विज्ञान से नितिन पुत्र रणवीर, चंचल पुत्री विजेंद्र सिंह, 12 कॉमर्स से आयुषी पुत्री सुभाष शर्मा, कोमल निर्वाण पुत्री यतेंद्र निर्वाण और कक्षा  10 से सचिन पुत्र रणवीर व राधिका पुत्री विनोद कुमार आदि शामिल थे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को मोटिवेशन देते हुए कहा कि अपने सपनों को पंख  लगाने  के लिए आज से ही मेहनत करना शुरू कर दें और सदैव करते  रहे।  अपने इरादों को कमजोर नहीं होने दें। कार्यक्रम का संचालन कॉमर्स हैड कन्हैया लाठ  ने किया। कार्यक्रम में ममता नेहरा, पूर्णमल गजराज, गुलजार खान, प्रदीप सोनी, संदीप रोहिला, केबी श्रीवास्तव, भवानी सिंह, कविता सोनी, हरिराम शर्मा, प्रकाश स्वामी, सुरेश  भालोठिया, सुरेश  यादव सहित स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

निर्दयी मां! पिता गया मजदूरी करने तो चार मासूमों को ड्रम में बंद किया, दम घुटने से हुई मौत; खुद भी फांसी लगा दी जान

Report Times

अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस थाना सूरजगढ़ व डीएसटी टीम ने की संयुक्त कार्रवाई , आरोपियों की एक लूट व तीन हत्याएं करने की थी योजना

Report Times

ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका चोटिल हुआ घातक खिलाड़ी, नहीं खेलेगा चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल

Report Times

Leave a Comment