Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

पालिकाध्यक्ष की अगुवाई में दिया लोगों को निमंत्रण : चिड़ावा महोत्सव को लेकर बांटे जा रहे शहर में पीले चावल

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर में होने वाले चिड़ावा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर शोर से जारी है। इसी बीच पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी के नेतृत्व में पार्षदों और गणमान्यजनों ने शहर के दुकानदारों और लोगों को महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया गया। पालियाकाध्यक्ष सैनी की अगुवाई में दल बाजार में धाबाई जी के टेकडे पर पहुंचा। इसके बाद मुख्य बाजार, कल्याण राय मन्दिर के चारों तरफ की दुकानों और राहगीरों को निमंत्रण दिया गया और पालिकाध्यक्ष ने पीले चावल भेंट किए।
इसके बाद गौशाला रोड, विवेकानंद चौक, पुरानी तहसील रोड, कोर्ट रोड, कबूतरखाना, खेतड़ी रोड, नया बस स्टैंड, स्टेशन रोड पर दुकानदारों और राहगीरों को महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। पालिकाध्यक्ष सैनी विवेकानन्द चौक में श्री विवेकानन्द मित्र परिषद कार्यकर्ताओं से भी मिली और महोत्सव में सहयोग का आह्वान किया। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, पूर्व उपाध्यक्ष महेश हिम्मतरामका, पार्षद लोकेश कटारिया, देवेंद्र सैनी, गंगाधर सैनी, जीएसएस उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावणा, पूर्व पार्षद मनोहरलाल जांगिड़, मनोज महमिया, मुकेश पूनिया, अभिषेक पारीक, बिल्लू मुरादपुरिया, विशाल सारस्वत सहित जनप्रतिनिधि और काफी गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related posts

रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट से भी अच्छा बना दूंगा, जोधपुर में बोले पीएम मोदी

Report Times

यूपी – योगी और भाजपा किसान मोर्चा के नेता को जान से मारने की धमकी

Report Times

राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज:SMS हॉस्पिटल में हुआ ऑपरेशन, डॉक्टर ने बताई हालत क्रिटिकल; पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे हैं

Report Times

Leave a Comment