Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

गहलोत के जलवे पर पायलट का कटाक्ष ! बोले- पूरे ब्रह्मांड में एक ही जादूगर है…नीली छतरी वाला

REPORT TIMES 

राजस्थान में कांग्रेस की खींचतान किसी से छुपी नहीं है जहां अशोक गहलोत और पायलट के बीच सरकार बनने के बाद से ही रार छिड़ी हुई है. वहीं बीते काफी समय से दोनों खेमों के बीच जुबानी बाण चलने का सिलसिला लगातार जारी है जहां दोनों नेता इशारों-इशारों में एक दूसरे पर हमला करते हैं. हालांकि बीते दिनों गहलोत ने सीधे तौर पर भी पायलट को घेरा था और गद्दार बता दिया था. अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के जाने के बाद सचिन पायलट का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जहां हिमाचल में कांग्रेस की जीत होे पर पायलट का जादू चलने की बात सुनकर पायलट ने कहा कि इस दुनिया में सिर्फ एक ही जादूगर है और वह है नीली छतरी वाला.

दरअसल हिमाचल प्रदेश में बीजेपी हरा कर सरकार बनाना लोगों को किसी जादू से कम नहीं लग रहा ऐसे में पायलट से एक पत्रकार ने पूछा कि क्या हिमाचल में जो आपने जादू किया वो राजस्थान में भी देखने को मिलेगा. इस पर पायलट बोले कि इस पूरे ब्रह्मांड में केवल एक ही जादूगर है.

जादू-वादू कुछ नहीं होता है : पायलट

सचिन पायलट ने इस दौरान कहा कि देखिए यह जादू-वादू कुछ नहीं होता है, इस पूरे ब्रह्मांड में केवल एक ही जादूगर है और वो है नीली छतरी वाला. पायलट ने कहा कि जादू जैसा जो है बस वह सब तो हाथ की सफाई है, जादू तो केवल ऊपर वाला करता है. पायलट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं.

वहीं सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि पायलट ने एक बार फिर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. मालूम हो कि राजनीतिक गलियारों में अशोक गहलोत को जादूगर कहा जाता है.

गहलोत को कहा जाता है जादूगर

मालूम हो कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को जादूगर कहा जाता है. दरअसल, अशोक गहलोत के पिता लक्ष्मण सिंह एक जाने-माने जादूगर थे. वहीं गहलोत भी अपने पिता के साथ जादू का खेल दिखाया करते थे. इसी वजह से गहलोत को जादूगर कहा जाता है लेकिन राजनीतिक गलियारों में उनकी सियासी सूझबूझ और मैनेजमेंट को लेकर उन्हें जादूगर कहा जाता है. माना जाता है कि गहलोत चुनाव की हवा बदलने की ताकत रखते हैं. ऐसे में अब पायलट का ब्रह्मांड में केवल एक ही जादूगर है वाले बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.

Related posts

शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से लौटे, 18 दिन गुजारने के बाद यान धरती पर आया, 17 अगस्त को आएंगे भारत

Report Times

पीएम मोदी ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, सांवरिया सेठ मंदिर में की पूजा

Report Times

चिड़ावा: नकली नोट छापने वाली गैंग पर चिड़ावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खुशी होटल में सीखाते थे नकली नोट छापना

Report Times

Leave a Comment