Report Times
राजनीति

राहुल का दावा, मध्यप्रदेश में कोंग्रेस की सरकार बन रही है, कमलनाथ का रोजगार का वादा

मैं आपको एक बात लिखित में देता हूं कि कांग्रेस मध्य प्रदेश चुनाव जीतेगी। यह दावा राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के आने वाले विधानसभा चुनाव को लेके कीया है। साथ में केजरीवाल की तरह यह भी कहा है की में यह लिख के देता हुं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की 9वीं प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने नई दिल्ली में मध्य प्रदेश का भी जिक्र किया। दावा करते हुए राहुल ने कहा, मैं आपको एक बात लिखित में देता हूं कि कांग्रेस मध्य प्रदेश चुनाव जीतेगी। वहां बीजेपी नजर नहीं आएगी। मध्य प्रदेश में आंधी चल रही है और वहां सब जानते हैं कि बीजेपी ने पैसा देकर वहां सरकार बनाई थी। पूरे राज्य में रोष है। राज्य में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ईस बीच राहुल ने आक्षेप के साथ यह दावा भी किया है।

इस से पहले नवंबर में राहुल ने मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त का जिक्र किया।

कमलनाथ ने कहा हम रोजगार देंगे

विधानसभा 2023 से पहले मध्य प्रदेश में रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस ने बड़ा दांव लगाया है। पूर्व सीएम व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही भर्ती अभियान शुरू कर दिया जाएगा। हम युवाओं को सरकारी नौकरी देकर भविष्य संवारेंगे।

Related posts

इद्दत, तीन तलाक, हलाला उत्तराखंड में बैन, विधानसभा में विधेयक पेश होने से पहले हाईअलर्ट

Report Times

आजम खान के बहाने सपा की जमीन खींच रहीं मायावती, इमरान मसूद ने संभल से शुरू किया काम

Report Times

सिर्फ एक नहीं दिल्ली के 12 कॉलेज में ‘सैलरी संकट’, 4 साल से फंड की कमी

Report Times

Leave a Comment