Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशलस्वागत

सबका साथ लेकर जारी रखेंगे पिलानी विधानसभा का विकास – जेपी चंदेलिया : चार साल के कार्यकाल पर विधायक का किया नागरिक अभिनंदन

REPORT TIMES
चिड़ावा। पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया का आज दोपहर बाद झुंझुनूं रोड स्थित कुरैशी फार्म हाउस में चार साल के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों के लिए नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक जेपी चंदेलिया ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के हरेक इलाके में विकास के काम कराए हैं। जनता का विश्वास साथ लेकर वे आगे भी विकास कार्य करते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने विरोधियों के लिए कहा कि विरोध भगवान राम का भी हुआ था।
ऐसे में वे विरोधियों के आगे दबेंगे नहीं बल्कि अपने कामों से उनका लगातार जवाब दें रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी बाबू खान ने की। विशिष्ट अतिथि प्रधान इंद्रा डूडी थी। प्रधान इंद्रा डूडी ने प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में जनता महंगाई से त्रस्त हो गई। काम तो 2014 से पहले हुए हैं । उन्होंने आगे चुनावों में कांग्रेस को समर्थन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक जेपी चंदेलिया को 85 किलो लड्डुओं से तोला गया। संचालन प्रदीप मोदी ने किया। इस मौके पर कैप्टन शंकरलाल मेहरानिया, राजेंद्र कोच, सुरेंद्र सैनी, मेहर कटारिया, कपिल कटेवा काशी, सुभाष भांबू, संजय नूनिया, मुकेश सैनी, अभिषेक सोनू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जन मौजूद रहे।

Related posts

चिड़ावा : शहर में एक और सुपर स्प्रेडर मामला

Report Times

वरिष्ठ पार्षद कटेवा सहित अन्य भामाशाहों का हुआ सम्मान : पशुपालन विभाग ने किया सम्मानित

Report Times

मानव तस्करी का भंडाफोड़! ट्रेन से लाए जा रहे थे 59 बच्चे, रेलवे पुलिस ने मनमाड-भुसावल में छुड़ाए

Report Times

Leave a Comment