Report Times
politics

भाजपा कोर कमेटी की बैठक, गहलोत सरकार को सदन से सड़क तक घेरने की रणनीति पर होगा मंथन

गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होने के विरोध में सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जनाक्रोश यात्रा का आयोजन कर चुकी भाजपा अब 23 जनवरी से शुरू हो रहे राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में गहलोत सरकार को सदन से लेकर सड़क तक घेरने की रणनीति बनाने में जुटी हुई है। प्रदेश में 11 महीने के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा गहलोत सरकार के खिलाफ आक्रमक रुख अख्तियार करने और सरकार से लेकर मंत्री-विधायकों को घेरने की रणनीति बनाने के लिए आज प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है।

शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय में होने वाली कोर कमेटी की बैठक बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया की अध्यक्षता में होगी जिसमें प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित कोर कमेटी के सदस्य इस बैठक में शामिल होंगे।
पार्टी की एकजुटता पर भी रहेगा जोर
सूत्रों की माने तो भले ही प्रदेश में 11 महीने के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव और बजट सत्र में गहलोत सरकार को घेरने को रणनीति के तहत कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई हो लेकिन बैठक में कहीं न कहीं पार्टी नेताओं की एकजुटता पर जोर देने की बात भी होगी। पार्टी में एकजुटता के लाख दावे किए जाते हों लेकिन कहीं न कहीं अंदर खाने गुटबाजी और खींचतान चरम पर है। ऐसे में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी नेताओं को एकजुटता के साथ गहलोत सरकार के खिलाफ मुखर होने के निर्देश भी कोर कमेटी की बैठक में दिए जाएंगे।दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खेमे से जुड़े कई नेता लंबे अरसे से पार्टी के कार्यक्रमों और गतिविधियों से लगातार दूर रहे हैं, जिसे लेकर शिकायतें दिल्ली भी पहुंची थी और उसी के बाद पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व ने पहली बार दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक बुलाई थी और सभी को एकजुट रखने के निर्देश दिए थे।
बताया जाता है कि कोर कमेटी की बैठक में पेपर लीक मामला और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर जहां सदन से सड़क तक गहलोत सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा होगी तो वहीं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी रूपरेखा तैयार होगी। बताया जाता है कि जनाक्रोश यात्रा के समापन के बाद विधानसभा के बजट सत्र के दौरान ही बीजेपी कोई बड़ी जनसभा का आयोजन जयपुर में करा सकती है इसको लेकर भी मंथन होगा। इसमें पार्टी केंद्रीय नेतृत्व सहित कई अन्य नेता भी शामिल होने की बात कही जा रही है।
वहीं कोर कमेटी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर सभी की नजर रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लंबे समय से पार्टी कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि जयपुर में जनाक्रोश यात्रा की लॉन्चिंग के दौरान वसुंधरा राजे जेपी नड्डा के साथ मंच पर नजर आईं थी लेकिन उसके बाद हुए कार्यक्रमों से उनकी दूरी बनी हुई थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वसुंधरा राजे आज होने वाली कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे या नहीं?

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को चेतावनी दी कि वे आत्मसमर्पण कर दें नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है और दो वर्ष में नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा. शाह नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. सुरक्षाबलों ने 16 अप्रैल को कांकेर जिले में एक मुठभेड़ के दौरान 29 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं. शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, पिछले 10 वर्षों के दौरान नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को समाप्त किया। मोदी जी ने इस देश से नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर ला दिया. उन्होंने कहा, पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में नक्सलियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री और विजय शर्मा के गृह मंत्री बननेके बाद पिछले चार माह में सुरक्षाबलों ने 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को मार गिराया. इसके साथ ही 123 नकस्लियों को गिरफ्तार किया गया और 250 ने आत्मसमर्पण कर दिया. देश भर से नक्सलवाद को समाप्त किया अमित शाह ने कहा, मोदी जी ने देश भर से नक्सलवाद को समाप्त किया चाहे वह आंध्रप्रदेश हो, तेलंगाना हो, बिहार बिहार हो, झारखंड हो या मध्य प्रदेश हो. मैं कहकर जाता हूं कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बना दीजिए और दो साल दे दीजिए. छत्तीसगढ़ से हम नक्सलवाद को उखाड़ फेंकेंगे. गृह मंत्री ने कहा, जब तक नक्सलवाद है तब तक आदिवासी भाई बहनों के लिए बिजली, स्कूल, राशन की दुकान देने में परेशानी हो रही है. जो भी नक्सली बचे हैं उनको कहता हूं कि सरेंडर हो जाओ, आपको फिर से प्रतिस्थापित करेंगे नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है. नक्सलवाद को हम समाप्त कर देंगे. नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं शाह ने सभा में मौजूद जनता से अनुरोध किया कि वे नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं. उन्होंने कहा, मैं आदिवासी भाइयों और बहनों से कह रहा हूं कि जब तक नक्सलवाद है आदिवासी क्षेत्र में शांति नहीं हो सकती, रोड नहीं बन सकता, बिजली नहीं पहुंच सकती, गैस कनेक्शन नहीं आ सकता, शिक्षा नहीं पहुंच सकती, नौकरी नहीं पहुंच सकती और इलाज नहीं पहुंच सकता है. शाह ने कहा कि आप सभी लोग उनको समझाइए सरेंडर कर जाएं, ना करें तो आप चिंता मत करना, हम दो ही साल में छत्तीसगढ़ की भूमि से नक्सलवाद को उखाड़ कर फेंक देंगे और यहां विकास की गंगा प्रवाहित करेंगे. Read Also : अमित शाह ने कटिहार से भरी हुंकार, कांग्रेस और राजद पर बोला हमला, जानिए लालू-तेजस्वी के लिए क्या कहा.. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2037 में विकसित भारत की कल्पना रखी है. विकसित भारत का सबसे बड़ा फायदा आदिवासी, दलित, किसान, युवा, गरीब और महिलाओं को होने वाला है। विकसित भारत की कल्पना आप सभी के कल्याण के लिए है. शाह ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है लेकिन हम (भाजपा) कहते हैं कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का है.

Report Times

बजट में आपकी सेहत के लिए बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री आरोग्य मां योजना

Report Times

कांग्रेस पर मुख्यमंत्री का हमला 70 साल में कुछ नहीं किया

Report Times

Leave a Comment