Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीवातावरणस्पेशल

आई.आई.टी., नई दिल्ली  व नीव फाउण्डेशन से आए दल ने समझा वर्षा जल संरक्षण, कृषि, पयार्वरण संरक्षण संबधी कार्यों को

REPORT TIMES 
चिड़ावा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली से व नीव फाउण्डेशन, मेरठ से आए दल ने रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान की ओर से पानी, पर्यावरण संरक्षण, समन्वित कृषि प्रणाली के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया और उसकी जानकारी ली। संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेन्द्र पालीवाल ने सभी को संस्थान परिसर में बने जल संसाधन केन्द्र का अवलोकन करवाया और उसके बारे में जानकारी दी। दल को चिड़ावा पंचायत समिति क्षेत्र के गांव क्यामसर, गोविन्दपुरा, भूकाना, इस्माईलपुर, खेमू की ढाणी, जखोड़ा, खुडोत व महरमपुर गांवों में संस्था की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों एवं समन्वित  कृषि प्रणाली के तहत रबी फसलों और फलवृक्षों के बगीचों का अवलोकन करवाया। अवलोकन के दौरान परियोजना प्रबंधक ने सभी को चिडा़वा क्षेत्र के घटते हुए जल स्तर को कम करने के लिए की जा रही सभी गतिविधियों की जानकारी विस्तार से बताते हुए कहा कि इन सब कार्यों के करने का उदेश्य वर्षा जल का संरक्षण, कृषि लागत में कमी लाना, भूजल का दोहन रोकना, कृषक की आमदनी में वृद्धि करना, समाज को स्वच्छता के लिए जागरूक करना है।
उन्होंने बताया कि वर्षा जल संरक्षण के साथ – साथ हमें भविष्य में चाहिए कि किसान कम पानी चाहने वाली फसलों के बीजों का इस्तेमाल करे। साथ ही भूजल का स्तर कम से कम गिर पाए इसके लिए कम सिंचाई वाली फसलों के बारे में जानकारी दी। संस्थान की ओर से लगाये गये फलवृक्षों के बगीचों के बारे में जानकारी दी व छात्रों को बताया कि घटते भूजल स्तर को रोकने के लिए फसल उत्पादन की जगह बगीचा लगाना ही एकमात्र समाधान है। इस अवसर पर संस्थान के जल समन्वयक संजय शर्मा ने विभिन्न गांवों के भूजल स्तर के बारे में जानकारी दी एवं संस्थान द्वारा किये जा रहे वर्षा जल संग्रहण कूप, पुनभर्रण कूप, पीजोमीटर, सोखती कुई, टांका एवं विभिन्न कार्यों के बारे में आई.आई.टी., नई दिल्ली एंव नीवं फाउण्डेशन के दल को विस्तार से जानकारी दी एवं कार्यों में समाज की सहभागिता के बारे में बताया। इस अवसर पर संस्थान के कृषि समन्वयक राकेश महला, क्षेत्रीय पर्यवेक्षक बलवान सिंह, सूरजभान रायला, रविन भेड़ा, अजय बलवदा, अनिल शर्मा एंव नीव फाउण्डेशन से उपदेश वर्मा, शालू यादव, चांदनी, दुर्गेश ठाकुर, प्रशान्त और आईटीआई दिल्ली से अल्बर्ट, अनुज, ऋषि, श्लोक, सोनिया, वंशिका, उत्सव, ध्रुव, आदित्य, सुराज, गौरव, प्रमुख, अमिताभ एवं प्रबुद्ध ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related posts

हथियार खरीदने पहुंचा भरतपुर के शराब ठेके पर युवक: थोड़े दिन पहले ही आया था जमानत पर बाहर फिर पकड़ा गया , तीन हजार रूपए में ख़रीदे पिस्टल और कारतूस

Report Times

जिला स्तरीय स्थायी समिति का गठन

Report Times

ग्वालियर में दो महिलाओं ने किया सुसाइड

Report Times

Leave a Comment