Report Times
politics

अखिलेश के बोल : उत्तर प्रदेश के थाने बन गए हैं भ्रष्टाचार का अड्डा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है की प्रदेश की कानून व्यवस्था हर दिन बद से बद्तर होती जा रही है। उत्तर प्रदेश की सरकार जनता को सुरक्षा देने में असफल रही है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में अपराध को नियंत्रण में रखने के लिए जो प्रभावी व्यवस्थाए करी गयी थी, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन वयवस्थाओ को बिलकुल बर्बाद कर दिया है। प्रदेश के अपराधियों में पुलिस का डर बिलकुल समाप्त हो गया है और अब हर रोज उस पर भी दाग लग रहे हैं।

अखिलेश ने एक बयान जारी कर कहा की प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। थाने और तहसील इस समय भ्रष्टाचार और दलाली के अड्डे बन गए हैं। निर्दोषों नागरिकों की थानों में पिटाई से मौतें हो रही हैं। प्रदेश में साइबर क्राइम का बोलबाला है। पुलिस ठगी के मामलों को खोलने में नाकाम साबित हो रही  है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश सरकार की ओर से बेटियों को बचाने का नारा दिया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे काफी अलग है।

Related posts

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी

Report Times

नरेश मीणा का समरावता, गांव में लगा ‘नरेश भाई’ का बोर्ड, हिंसा के बाद बदली तस्वीर

Report Times

यूपी में 5 जनवरी से महीने भर चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जाएगा जागरूक

Report Times

Leave a Comment