Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसीकरस्पेशलहादसा

ट्रक-कार की भिड़ंत, 5 की मौत…बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे सभी दोस्त

REPORT TIMES

सीकर जिले के फतेहपुर में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है जहां हादसे में कार सवार 5 लोगों की जान चली गई. मिली जानकारी के मुताबिक हादसा नेशनल हाइवे 58 पर देर रात हुआ जहां ट्रक और एक स्विफ्ट कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल घटना के बाद पांचों शवों को फतेहपुर हॉस्पिटल की मोर्च्यूरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि सभी मृतक हरियाणा के रहने वाले हैं जो पांचों दोस्त हैं और सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे. बता दें कि हरियाणा के फतेहाबाद इलाके के रहने वाले पांचों दोस्त अपनी कार से सालासर बालाजी के दर्शन करने हरियाणा की ओर से जा रहे थे इसी दौरान रात 11 बजे फतेहपुर इलाके में फतेहपुर-सालासर सड़क मार्ग पर उनकी कार की ट्रोले से टक्कर हो गई. वहीं घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी

पांचों दोस्तों ने गंवाई जान

पुलिस के मुताबिक हादसे में हरियाणा के रहने वाले अजय कुमार, अमित, संदीप, मोहनलाल और प्रदीप की मौत हो गई. दरअसल, हरियाणा नंबर की कार सालासर की तरफ जा रही थी और इस दौरान कार ने बिकमसरा के पास आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की और सामने से आ रहे एक ट्रोले में जा घुसी. वहीं इस दौरान जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है.

सालासर बालाजी जा रहे थे दोस्त

घटना को लेकर थानाधिकारी ने बताया कि हरियाणा के फतेहाबाद इलाके के रहने वाले पांचों दोस्त अपनी कार से सालासर बालाजी के दर्शन करने आए थे और रात 11 बजे फतेहपुर शेखावाटी इलाके में नेशनल हाईवे 58 पर उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी. पुलिस का कहना है कि यह हादसा ओवरटेक करने के कारण हुआ.

Related posts

Social security pension: सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन की अंतिम तिथि 31 मई

Report Times

Share Market: तीन दिनों के बाद शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 282 अंक चढ़ा, निफ्टी 120 अंक उछला

Report Times

जयपुर के अस्पताल में बन रही कैंसर की वैक्सीन

Report Times

Leave a Comment