Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मभीलवाड़ाराजनीतिराजस्थानस्पेशलस्वागत

‘प्रधानमंत्री नहीं भगवान देवनारायण का भक्त आया है’- भीलवाड़ा में बोले PM मोदी

REPORT TIMES 

गुर्जर समुदाय के ईष्ट  भगवान देवनारायण  के 1111वीं जयंती पर राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित मालासेरी डूंगरी में भव्य आयोजन किया गया है. भगवान देवनारायण की जन्मस्थली पर आयोजित इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने वहां पहुंचते ही सबसे पहले मालासेरी डूंगरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और सर्व समाज के कल्याण की कामना की. यह समारोह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित किया गया है. मंदिर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मंदिर में पूजन किया. इसके बाद मंदिर और भगवान देवनारायण के संबंध में मंदिर के पुजारी से पूरी जानकारी लेने के बाद उन्होंने मंदिर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने हाल में कराए गए विकास कार्य का भी निरीक्षण किया. प्रधानमंत्री ने इस संबंध में स्थानीय प्रशासन और देवस्थान विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की.

भीलवाड़ा में ही आयोजित एक जनसभा में पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया और राजस्थानी सभ्यता और संस्कृति के साथ राजपुताने की गरिमा का प्रतीक पगड़ी पहना कर उनका मानवर्धन किया. सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब भगवान देवनारायण का बुलावा आया तो मैं भी हाजिर हो गया. कोई भी प्रधानमंत्री यहां नहीं आया है. मैं पूरे भक्ति भाव से आपकी तरह एक यात्री के रूप में आशीर्वाद लेने आया हूं. अभी मुझे यज्ञशाला में पूर्णाहुति देने का सौभाग्य मिला है. भगवान देवनारायण और जनता का दर्शन से मैं धन्य हो गया.

बड़ी भागीदारी गुर्जर समाज ने सुनिश्चित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जितना बड़ा यह अवसर है, उतनी ही बड़ी भागीदारी गुर्जर समाज ने सुनिश्चित की है. इसलिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं. भारत अपने इतिहास और सभ्यता पर गर्व करता है. दुनिया के साथ सभी सभ्यता समाप्त हो गई हैं, क्योंकि वो खुद को ढाल नहीं पाए. पीएम मोदी ने कहा कि भारत को तोड़ने की कोशिश हुई. भारत में ही इसकी कोशिश हुई, लेकिन नहीं हो पाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत एक सद्भावना का अभिव्यक्ति है. भारत अटल है, अजर है, अमर है. यह शक्ति हमारे समाज की शक्ति है. देश के कोटि-कोटि जनो की शक्ति है. भगवान देव नारायण के प्रति समाज में आस्था है. इसलिए वो लोगों के जीवन में बेस हुए हैं. भगवान देव नारायण ने सेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च माना. राशन मिलेगा या नहीं, कितना मिलेगा यह गरीब की बड़ी चिंता थी. आज राशन मिल रहा है. यही नहीं मुफ्त मिल रहा है.

प्रधानमंत्री किसान निधि से सम्मान मिल रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो किसान पहले तरसता था, आज उन्हें प्रधानमंत्री किसान निधि से सम्मान मिल रहा है. भगवान देवनारायण ने गौ सेवा को समाज को सशक्त बनाया था और आज देश में भी हो रहा है. करोड़ों पशुओं का मुफ्त टीकाकरण का अभियान चल रहा है. आज पूरे देश में गोवर्धन योजना भी चल रही है. कचरे को कंचन में बदलने का अभियान है. यहां सृजन है, उत्साह है, उत्सव है, परिश्रम है और शौर्य भी है. यह प्रेरणा स्थली भारत के अनेक गौरवशाली प्रेरणा की शाक्षी रही है.

बीते दशकों में हुई भूलों को सुधार रहा हूं- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का भारत, नया भारत बीते दशकों में हुई भूलों को सुधार रहा है. आज पूरी दुनिया भारत की ओर बहुत उमीदों से देख रही है. भारत ने जिस तरह अपना दमखम दिखाया है, उसने शूरवीरों का भी गौरव बढ़ाया है. आज भारत दुनिया के हर मंच पर अपनी बात डंके की चोट पर कहता है. जो देश के एकता के खिलाफ है, उससे हमें दूर रहना है.

Related posts

जमशेदपुर : दुनिया और देश में 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के रुप में मनाया जाता है. लेकिन जमशेदपुर शहर में ऐसे कई विरासत है, जिसको नये सिरे से संजोने की जरूरत है. ऐसे ही कुछ विरासत है, जो हेरीटेज के रुप में जाना जाता है और सौ साल से भी अधिक समय से यह पहचान बनी हुई है. कालीमाटी स्टेशन स्टेशन की स्थापना 1891 में कालीमाटी स्टेशन के रूप में हुई थी, और 1907 में टाटा स्टील की स्थापना के बाद इसका विस्तार किया गया, जब साकची को टिस्को स्टील प्लांट के लिए आदर्श स्थल के रूप में चिन्हित किया गया. 1919 में, टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी एन टाटा के सम्मान में स्टेशन का नाम बदलकर टाटानगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया. 1961 में, स्टेशन का जीर्णोद्धार किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप एक मुख्य प्लेटफ़ॉर्म और चार अतिरिक्त प्लेटफ़ॉर्म बनाए गए, जिन्हें टाटा स्टील की कॉरगेटेड शीट्स का उपयोग करके कवर किया गया था. वाटर वर्क्स वाटर वर्क्स की स्थापना 1908 में की गई थी, जिसमें जल आपूर्ति सुविधा के लिए सुवर्णरेखा नदी पर 1,200 फीट लंबा एक छोटा बांध बनाया गया था. बांध के पास नदी के किनारे एक मजबूत पंपिंग स्टेशन बनाया गया था. इसके अतिरिक्त, उस स्थान पर एक छोटी प्राकृतिक घाटी में एक जलाशय बनाया गया था, जिसमें लगभग आधा मील लंबा एक बांध था. वाटर वर्क्स का निर्माण 1910 तक पूरा हो गया था, और नदी के किनारे 1 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) की क्षमता वाला एक पंपिंग स्टेशन स्थापित किया गया था. इसके बाद, 1921 में पैटरसन शुद्धिकरण संयंत्र ने परिचालन शुरू किया. यूनाइटेड क्लब 1913 में स्थापित टिस्को संस्थान मूल रूप से समुदाय के लिए एक मनोरंजक सुविधा के रूप में कार्य करता था, जो डायरेक्टर्स बंगलो के सामने स्थित था. अपने शुरुआती वर्षों के दौरान, संस्थान में टेनिस कोर्ट, फुटबॉल और हॉकी के लिए विशाल मैदान, एक बॉलिंग एली, एक बिलियर्ड रूम और नृत्य तथा विभिन्न कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए एक खूबसूरत सुसज्जित कॉन्सर्ट हॉल था. 1948 में, टिस्को इंस्टीट्यूट का छोटा नागपुर रेजिमेंट (सीएनआर) क्लब के साथ विलय हो गया, जो पहले वर्तमान लोयोला स्कूल की साइट पर स्थित था, जहां यूनाइटेड क्लब की स्थापना हुई. सेंट जॉर्ज चर्च सेंट जॉर्ज चर्च की आधारशिला 28 दिसंबर, 1914 को औपचारिक रूप से रखी गई थी और 16 अप्रैल, 1916 को इसे समर्पित किया गया था. चर्च सर दोराबजी टाटा द्वारा एंग्लिकन कांग्रेगेशन के लिए उदारतापूर्वक आवंटित भूमि पर स्थित है. सेंट जॉर्ज चर्च वर्तमान में एकमात्र प्रोटेस्टेंट चर्च है, जहां अंग्रेजी भाषा में प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं.

Report Times

बिजयनगर में लड़कियों को ब्लैकमेल कर देहशोषण की घटना के विरोध में बाजार बंद

Report Times

10वीं पास के लिए निकली हैं 12828 पदों पर नौकरियां, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

Report Times

Leave a Comment