Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

चिड़ावा शहर में फिर चोरी

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर में फिर दो जगह चोरी की वारदात हो गई। शहर के सेखसरिया मार्केट में मेडिकल स्टोर पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार के बताए अनुसार यहां पर चोरों ने दुकान के ताले तोड़े और गल्ले को खोलकर उसमें पड़ी 25 हजार की गड्डी ले गए। हालांकि आश्चर्यजनक रूप से चोर यहां गल्ले में पड़ी अन्य नगदी को हाथ नहीं लगाया।
सूचना पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया। इस मौके पर पुलिस ने बारीकी से यहां जांच की। इधर पिलानी रोड पर पुराने डीएसपी कार्यालय परिसर के पास भी चोरों ने ताले तोड़े और यहां फाइनेंस कंपनी के ऑफिस के गल्ले में पड़े करीब 1500 रुपए चुरा ले गए। बड़ी चोरियों के आरोपी पकड़ में आने के बाद भी चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में फिर पुलिस पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।

Related posts

चिड़ावा के लाल अभिषेक मिश्रा का कमाल

Report Times

क्या है मिस्र के सर्वश्रेष्ठ सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नील’ का इतिहास, जो PM मोदी को मिला?

Report Times

संयुक्त राष्ट्र जलवायु रिपोर्ट: ‘अभी या कभी नहीं’ ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री तक सीमित करने के लिए

Report Times

Leave a Comment