Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

20वीं मजिल से कूदा इंजीनियर, नीचे खाना खा रही लड़की पर जा गिरा, जानें फिर क्या हुआ

REPORT TIMES 

उत्तर प्रदेश के नोएडा में 20वीं मंजिल से कूदकर एक इंजीनियर ने आत्महत्या  कर ली. नोएडा में थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 168 स्थित एक सोसाइटी का यह मामला है. मृतक का नाम नमन मदान है. जो कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था. सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने शुक्रवार देर रात (3 जनवरी) को 20 वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस समय उसने आत्महत्या की उस दौरान कमरे में एक लड़की भी मौजूद थी. इस मामले की और अधिक जानकारी देते हुए अपर पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सोनीपत जिले के नमन मदान (26) बेंगलुरू की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करते थे. मौजूदा समय में घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि नमन मदान अपनी महिला मित्र चंडीगढ़ निवासी चक्षु बंसल के साथ कल सेक्टर 168 स्थित लोटस पार्क सोसाइटी के एक स्टूडियो अपार्टमेंट में रहने आए. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर रात को नमन मदान ने स्टूडियो अपार्टमेंट के 20 वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया.

नीचे खाना खा रही महिला पर जा गिरा

लड़की ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन्होंने दो दिन तक शराब पी. शुक्रवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया. इसके बाद लड़की गार्ड के पास जाने लगी. शुक्रवार रात 9 बजे जैसे ही वह कमरे से निकल रही थी. उसी दौरान नमन 20वीं मंजिल की बालकनी से कूद गया. वह नीचे रेस्टोरेंट में खाना खा रही महिला पर जा गिरा. महिला घायल हो गई और नमन की मौके पर ही मौत हो गई.

फ्लैट में शराब और नशीले पदार्थ मिले

इस पूरे मामले की पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक के फ्लैट में शराब और नशीले पदार्थ रखे हुए मिले. मृतक की महिला मित्र की एक सहेली भी उससे मिलने के लिए दिन में आई थी. पुलिस अधिकारी द्विवेद्वी ने बताया कि हम यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आखिर आत्महत्या क्यों की. उन्होंने बताया कि अगर मृतक के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी.

Related posts

फास्टैग को लेकर एक बड़ा बदलाव लागू यात्रा को और भी सुविधाजनक

Report Times

नई दिल्ली : कृषि सुधार के लिए 2 नए अध्यादेश को मंजूरी

Report Times

Gold Silver Price Today: फिर चढ़े सोने और चांदी के दाम, जानिए क्या है कीमत?

Report Times

Leave a Comment