Report Times
Otherlatestकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंरेलवेविरोध प्रदर्शनस्पेशल

दिव्यांगजनों का रेलवे स्टेशन के बाहर धरना : प्लेटफार्म ऊंचा करने की मांग, दिव्यांगजनों को हो रही है काफी परेशानी

REPORT TIMES 
चिड़ावा। दिव्यांगो की समस्याओं के निराकरण को लेकर आज परमहंस दिव्यांग सेवा समिति के संयोजन में चिड़ावा रेलवे स्टेशन के बाहर रेलवे परिसर में धरना शुरू किया गया। धरने को लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी समर्थन दिया है। परमहंस दिव्यांग सेवा समिति के अरुण दाधीच ने बताया कि रेलवे प्लेटफॉर्म काफी नीचा है। ट्रेन आती है तो डिब्बे में चढ़ने में दिव्यांग जनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या को लेकर पूर्व में काफी बार ज्ञापन देकर झुंझुनूं और चिड़ावा स्टेशन पर प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने का निवेदन किया जा चुका है। लेकिन अभी तक स्थिति ज्यों का त्यों है। इसके चलते आज धरना शुरू किया गया है। धरने को संबोधित करते हुए लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के जिला प्रभारी राधेश्याम सुखाडिया ने कहा कि दिव्यांगों की मांग जायज है। जल्द से जल्द इसका  निराकरण रेलवे को करना चाहिए। धरने को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के दिनेश सहारण ने भी संबोधित किया। इस दौरान देवेंद्र झाझडिया, संदीप सिंह, यूके पांडे, राजबाला, विमल, मुकेश सहित दिव्यांग जन मौजूद रहे।

Related posts

रश्मिका मंदाना द्वारा एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग

Report Times

राजस्थान: 4 पदों पर भर्ती के लिए 10000 से ज्यादा आवेदन, अपात्र अभ्यर्थियों के खिलाफ होगा एक्शन

Report Times

राजस्थान के 10 सबसे अमीर विधायक, नंबर-1 के पास 102 करोड़ से अधिक की संपत्ति

Report Times

Leave a Comment