Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमहाराष्ट्रस्पेशल

महाराष्ट्र : लातूर शहर में जमीन के नीचे से सुनाई दी रहस्यमयी आवाज, दहशत में आए लोग

REPORT TIMES 

महाराष्ट्र के लातूर शहर में जमीन के अंदर से रहस्यमयी आवाज सुनी गई लेकिन कोई भूकंपीय गतिविधि की सूचना नहीं मिली है. ये आवाजें विवेकानंद चौक के पास बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे और पौने 11 बजे के बीच सुनी गईं जिससे निवासी दहशत में आ गए और भूकंप की अफवाह फैलने लगी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क किया जिसके बाद जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने लातूर शहर के साथ जिले में औराद शहाजनी और अशिव में भूकंप मापी केंद्रों से सूचना ली लेकिन किसी तरह की भूकंपीय गतिविधि की कोई सूचना नहीं मिली. वर्ष 1993 में जिले में किल्लारी गांव और आस पास के इलाकों में भीषण भूकंप आया था जिसमें करीब 10,000 लोगों की मौत हो गई थी.

फरवरी में ही चार बार सुनाई दी आवाजें

आपदा प्रबंधन अधिकारी साकिब उस्मानी ने बुधवार को कहा कि समय समय पर मराठवाड़ा क्षेत्र में कुछ आवाजें सुनी गई हैं. सितंबर, 2022 में तीन बार लातूर जिले के हसोरी, किल्लारी और आस पास के इलाकों में इस तरह की आवाजें सुनी गई थीं. अधिकारी ने कहा कि इस साल फरवरी में जिले की निलंगा तहसील के नितूर-दंगेवाड़ी क्षेत्र में चार बार ऐसी आवाजें सुनी गईं.

Related posts

आज का पंचांग : 25 जून 2020

Report Times

कोटा में दो दोस्तों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत: 10 फीट तक घसीटता ले गया, ट्रॉली के नीचे दब गए थे दोनों युवक

Report Times

नए आपराधिक कानूनों के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक – नए आपराधिक कानूनों में भारतीयता की आत्मा पुनः स्थापित अपराध मुक्त राजस्थान के निर्माण के लिए नवीन कानून साबित होंगे मील का पत्थर – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Report Times

Leave a Comment