Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

बेटी का पेट दर्द होने पर अस्पताल पहुंची मां के उड़े होश, डॉक्टरों की जांच में निकली गर्भवती

REPORT TIMES

राजधानी जयपुर के सांगानेर थाने में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां नाबालिग को मजदूरी करने के दौरान जयपुर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. वहीं मामले का खुलासा तब हुआ जब हाल में नाबालिग के पेट में दर्द होने पर उसकी मां अस्पताल लेकर पहुंची. बताया जा रहा है कि जयपुर के एक अस्पताल में नाबालिग की जांच करने पर पता चला कि वह गर्भवती है जिसके बाद मां के पैरों तले जमीन खिसक गई. दरअसल 16 साल की नाबालिग सवाई माधोपुर से अपनी मां के साथ कुछ समय पहले जयपुर मजदूरी करने के लिए आई थी जहां दोनों ने कुछ महीनों काम किया और इसके बाद वह वापस अपने गांव लौट गई. वहीं कुछ दिन पहले जब बेटी के पेट में दर्द हुआ तो मां ने एक मेडिकल से उसको दवाई लाकर दी लेकिन इसके बाद दर्द सही नहीं होने से मां बेटी को लेकर अस्पताल गई जहां डॉक्टर ने जांच कर कहा कि नाबालिग गर्भवती है. वहीं इसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और महिला ने नाबालिग से रेप के मामले में केस दर्ज कराया गया है. बता दें कि नाबालिग का केस जयपुर के सांगानेर थाने में दर्ज किया गया है.

धमकाकर किया नाबालिग के साथ रेप

मामले के मुताबिक नाबालिग के जयपुर में मजदूरी करने के दौरान किसी अज्ञात ने उसके साथ रेप को अंजाम दिया जिसके बाद नाबालिग को धमकाया गया कि अगर किसी को बताया तो वह परिवार को जान से मार देगा. इसके बाद नाबालिग सहम गई और उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया. सांगानेर पुलिस का कहना है कि पीड़िता सवाई माधोपुर की रहने वाली है जिसे जयपुर लाया गया है और पीड़िता का गुरुवार को मेडिकल करवाया जाएगा जिसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने 164 के तहत उसके बयान दर्ज करवाए जाएंगे. पुलिस ने बताया की पीड़िता कुछ महीने पहले सांगानेर में मजदूरी का काम करने आई थी जिस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. वहीं आरोपी के डर से नाबालिग ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया.

बेटी ने सुनाई आपबीती

वहीं लड़की की मां ने पुलिस को जानकारी दी है कि बेटी ने वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया और हाल में पेटदर्द होने पर उनको जानकारी लगी जिसके बाद जांच में गर्भवती होने का पता चला. मां ने पुलिस को यह भी बताया है कि वह अपनी बेटी के साथ थी और दोनो ही मजदूरी कर रहे थे जहां सांगानेर और आसपास के इलाकों में तीन चार ठेकेदारों के यहां उन्होंने काम किया था. पुलिस अब महिला की शिकायत पर आसपास की जगहों के फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुट गई है.

Related posts

Donald Trump की सोशल मीडिया कंपनी NASDAQ पर फिसली, स्टॉक का भाव 21.5% गिरा, एक अरब डॉलर का हुआ नुकसान

Report Times

22 अरब डॉलर कमाने के बाद भी नंबर 1 नहीं एलन मस्क

Report Times

विधानसभा में आज बिजली कटौती और फ़्यूल चार्ज के मुद्दे पर हुआ हंगामा, कांग्रेस का आरोप-बीजेपी जहां हारी, वहां काटी जा रही है लाइट

Report Times

Leave a Comment