Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

श्याम बाबा के जयकारो के साथ रवाना हुई 30 वीं निशान पदयात्रा

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर में गुरुवार को श्याम बाबा के जयकारो के बीच श्री श्याम मंदिर पदयात्रा संघ की 30 वीं निशान पदयात्रा रवाना हुई। इस यात्रा की शुरूआत पुरानी बस्ती स्थित श्याम मंदिर में निशान की पूजा अर्चना के साथ हुई। इस दौरान मुख्य यजमान ने सहपत्नी पूजा अर्चना की। इसके बाद श्याम मंदिर से यात्रा रवाना हुई।
यात्रा धाबाईजी का टेकडा, कल्याणप्रभू मंदिर, विवेकानंद चौक, तिरंगा चौक, कबूतरखाना पुराना बस स्टैंड होते हुए खाटू धाम के लिए रवाना हुए। इस यात्रा पर भक्त डीजे पर बाबा श्याम के भजनो पर नाचते गाते हुए नजर आए। निशान यात्रा में राजकुमार भालोठिया, महावीर मालानी के नेतृत्व में काफी संख्या में पदयात्री रवाना हुए हैं। ये पदयात्रा सुलताना, गुढ़ा, खंडेला होते हुए खाटू पहुंचेगा और निशान समर्पित किए जाएंगे।

Related posts

चिड़ावा के कल्याण प्रभू मंदिर में मनाया हिंडोला महोत्सव

Report Times

बालाजी मंदिर में चढ़ाई डाक ध्वजा : बालाजी को भजनों से रिझाया, भगवान को लगाया चूरमे का भोग

Report Times

देवघर में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 6 कांवड़ियों की मौत

Report Times

Leave a Comment