Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

सीएलजी सदस्यों की बैठक : होली के पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील

REPORT TIMES 
चिड़ावा। पुलिस थाने में शाम को सीएलजी सदस्यों की एक बैठक सीआई इंद्रप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में होली के पर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। सीआई यादव ने सीएलजी सदस्यों से त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि शहर में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने में सीएलजी सदस्यों को विशेष भूमिका निभानी होगी। त्योहार के दौरान कहीं पर भी अप्रिय घटना हो तो पुलिस को सूचित करने का अनुरोध सीआई यादव ने किया। बैठक में धुलंडी के दिन होने वाले आयोजनों के बारे में भी जानकारी ली गई। इस मौके पर एसआई कैलाश, मुकेश जलिंद्रा, प्रदीप नेहरा, नरेंद्र गिरधर, केएम मोदी, महेंद्र धनखड़, देवानंद चौधरी, कैप्टन शंकरलाल मेहरानिया, सत्येंद्र कौशिक, विजेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।

Related posts

जयपुर हेरिटेज की मेयर मुनेश को सरकार ने सस्पेंड किया: रिश्वतकांड में सामने आई थी भूमिका, 13 महीने में तीसरी बार निलंबित हुईं

Report Times

बस पर पथराव खिड़की तोड़ बाहर आए यात्री, पाली में सड़क हादसे में युवक की मौत पर बवाल

Report Times

जिस काम में गहलोत सरकार को नहीं मिली थी कामयाबी, उसे पूरा करने निकले भजनलाल; तेलंगाना में दिया बड़ा बयान

Report Times

Leave a Comment