Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

पुलिस थाने में सुरक्षा सखियों की बैठक : महिलाओं से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर के पुलिस थाने में सुरक्षा सखियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीआई इंद्रप्रकाश यादव ने की। नोडल अधिकारी हेड कांस्टेबल मंजू ने बैठक को लेकर सभी सुरक्षा सखियों को जानकारी दी और सभी का परिचय कराया। सीआई ने सुरक्षा सखियों को शहरी और ग्रामीण इलाकों में महिला अत्याचारों पर नजर रखने और गलत गतिविधि नजर आने पर पुलिस को सूचना देने की बात कही।
वहीं सुरक्षा सखियों ने भी विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सीआई ने उनके सवालों का जवाब दिया। इस दौरान डॉ. कुसुमलता शर्मा ने महिला जागृति के लिए महिलाओं से जनसंपर्क बढ़ाने पर बल दिया। इस दौरान चेतना ख्याति, कंचन, मंजू सेन, अनिता, सीमा सोमरा, पूजा, मधु, अनिता आदि सुरक्षा सखियां मौजूद रही।

Related posts

Viral Video : यूट्यूबर ने माता-पिता को पहली बार करायी हवाई यात्रा, उनकी खुशी देख आप भी हो जाएंगे भावुक

Report Times

जाटों के बाद अब ब्राह्मण दिखाएंगे ताकत, 19 मार्च को महापंचायत, एक जाजम पर 40 से अधिक संगठन

Report Times

चिड़ावा : क्षेत्र में तीन पॉजिटिव, दो पॉजिटिव शहर में

Report Times

Leave a Comment