Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिराजस्थानसालासरस्पेशल

जयपुर में CM हाउस का घेराव, वसुंधरा ने सालासर में मनाया जन्मदिन, भाजपा के ये नेता यहां रहे मौजूद

REPORT TIMES 

राजस्थान में आज भाजपा की ओर से दो बड़े आयोजन किए गए। पेपर लीक के विरोध में जयपुर में सीएम हाउस का घेराव किया गया, वहीं दूसरी तरफ पूर्व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने चूरू के सालासर बालाजी धाम में अपना  जन्मदिन मनाया। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए युवा मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश भर के युवा जयपुर पहुंचे। पहले यह कार्यक्रम विधानसभा घेराव के तौर पर होना था, लेकिन एक दिन पहले शुक्रवार को विधानसभा स्थगित होने के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास का घेराव किया गया। दावा किया गया कि इस घेराव में भाजपा के 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस घेराव में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ सहित पार्टी के अन्य बड़े नेता मौजूद रहे।भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के शासन में हर परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से युवा वर्ग में आक्रोश है। अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब अंतिम सांसें गिन रही हैं। बजट में जो घोषणाएं की गई हैं, उनका पूरा होना संभव नहीं है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के शासन को देख चुकी है और अब नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलना तय है।

राजे का शक्ति प्रदर्शन

इधर, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का सालासर धाम में जन्मदिन का कार्यक्रम एक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा गया।  इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में राजे समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राजे के जन्मदिन कार्यक्रम में समर्थन जुटाने के लिए भाजपा के कई विधायक तीन मार्च से ही सालासर पहुंच गए थे। वहीं, शनिवार को जयपुर में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद कई सांसद भी सालासर पहुंचे, लेकिन सांसद रामचरण बोहरा, राहुल कंसवा, निहालचंद मेघवाल, दुष्यंत सिंह, विधायक कालीचरण सराफ, अशोक लाहोटी, दीप्ति माहेश्वरी, अनिता भदेल सहित कुछ अन्य सुबह से ही सालासर में मौजूद रहे। इन सांसद और विधायकों ने राजे के साथ सालासर धाम परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और हवन में आहुति भी दी। राजे के जन्मदिन के कार्यक्रम को लेकर संगठन में कोई खींचतान न हो, इसे लेकर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने पहले ही दोनों कार्यक्रमों में शामिल होने की बात कह दी थी। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, इसलिए उनके जन्मदिन का कार्यक्रम संगठन से अलग नहीं हो सकता है।

कांग्रेस नेताओं के खिले चहरे  

वसुंधरा राजे ने जिस तरह से सालासर में अपना जन्मदिन मनाया, उससे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बेहद खुश बताए जा रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस नेता सचिन पायलट शक्ति प्रदर्शन करते हैं, तो भाजपा नेता गहलोत पर जमकर हमला बोलते हैं। अब राजे के शक्ति प्रदर्शन से कांग्रेस नेता और सीएम गहलोत खुश बताए जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा में अंदरूनी लड़ाई चल रही है।

ये विधायक यहां रहे सक्रिय

अजमेर उत्तर के भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी जयपुर में संगठन के कार्यक्रमों में नजर आए। देवनानी ने एयरपोर्ट पर प्रभारी महासचिव अरुण सिंह की अगुवानी भी की। युवा मोर्चे के प्रदर्शन के दौरान देवनानी संगठन के साथ सक्रिय रहे। वहीं, अजमेर दक्षिण की भाजपा विधायक अनिता भदेल सुबह से ही सालासर धाम में उपस्थित रहीं। भदेल ने राजे के साथ बैठकर  हनुमान चालीसा का पाठ किया और हवन में भी भाग लिया। अजमेर देहात भाजपा के जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जयपुर  प्रदर्शन में भाग लिया। वहीं, एडीए के पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा के नेतृत्व में  कार्यकर्ता राजे का जन्मदिन मनाने के लिए सालासर धाम पहुंचे। पूर्व देहात जिला अध्यक्ष बीपी सारस्वत पिछले कई दिनों से जन्मदिन के कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रहे। सारस्वत की ओर से अजमेर शहर में जगह-जगह फ्लेक्स भी लगाए गए। अजमेर जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सालासर ले जाने में सारस्वत की बड़ी भूमिका रही। हेड़ा के साथ सालासर जाने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता बसंत सेठी भी शामिल रहे।

Related posts

सरला पाठशाला की टीचर दीदी को मिला वूमेंस अचिवमेंट्स अवार्ड : युवा रक्त वाहिनी राजस्थान और सर्व समाज सेवा समिति ने किया सम्मानित

Report Times

Chief Minister: चंद्रबाबू नायडू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, चौथी बार बने आंध्र प्रदेश के CM

Report Times

IPL सट्टे में हार, डिलीवरी ब्वॉय-पेशेवर मुजरिम, प्रगति मैदान टनल के लुटेरों की कुंडली

Report Times

Leave a Comment