Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपंचायत समितिस्पेशल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम

REPORT TIMES 

चिड़ावा। शहर की स्टेशन रोड पर पंचायत समिति परिसर के सभागार में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष अंकित रमन की अध्यक्षता में इस दौरान विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पंचायत समिति क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और ग्राम साथिनों को विभिन्न महिला अधिकारों, वाहन अधिनियम, आईपीसी और सीआरपीसी के प्रावधान, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम और ठगी से बचने के तरीकों की जानकारी संदर्भ व्यक्ति हेमंत सैनी, अधिवक्ता स्वीटी ने विस्तारपूर्वक दी। इस मौके पर बीडीओ रण सिंह ने महिलाओं को कानून में दिए गए संरक्षण का दुरुपयोग न करने व सही दिशा में कानूनी प्रावधानों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान तालुका विधिक सेवा समिति सचिव संदीप मीना, सदस्य कुलदीप और समीर ने भी विचार व्यक्त किए।

Related posts

मंत्री राजेंद्र गुढा का ‘अपनों’ पर हमला, बोले- 40 परसेंट कमीशन से भी ऊपर चली गई गहलोत सरकार

Report Times

ममता बनर्जी का बड़ा बयान, विधानसभा में दमदार भाषण, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं कर रहे ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग

Report Times

नांदेड़ में महिला मजदूरों को ले जा रहा ट्रैक्टर कुएं में गिरा, 8 की मौत

Report Times

Leave a Comment