Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिस्पेशल

माली सैनी महारैली को लेकर बैठक : ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मेलन में जाकर सफल बनाने का लिया संकल्प

REPORT TIMES 
चिडावा। सैनी माली समाज के झुंझुनूं में होने वाले महासम्मेलन को लेकर चिड़ावा में कॉलेज रोड पर नगर कांग्रेस कार्यालय में माली सैनी समाज के लोगों की बैठक हुई। बैठक में समाज की ओर से पांच मार्च को झुंझुनूं में होने वाले जिला स्तरीय समाज के महासम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया। सभी ने शहर के समाज के सभी घरों से प्रतिनिधत्व सम्मेलन में रखने का निर्णय लिया।
समाजसेवी शीशराम सैनी ने बताया कि माली सैनी समाज के कार्यकर्ता समाज के लोगों के घरों में जाकर लोगों को महासम्मेलन की जानकारी दे रहे हैं और महासम्मेलन में चलने का निमंत्रण दे रहे हैं। शहर के काफी संख्या में वाहनों से समाज के लोग सम्मेलन में शामिल होने जाएंगे। इस मौके पर जीएसएस अध्यक्ष मुकेश सैनी, पूर्व पार्षद शिवलाल सैनी, पार्षद निरंजन लाल सैनी, लोकेश कटारिया, गंगाधर सैनी, देवेंद्र सैनी, रामजीलाल सैनी, जगदीश प्रसाद, रामनिवास सैनी, फूलचंद सैनी, मक्खन लाल, सत्यनारायण सैनी, विनोद सैनी, प्रताप सैनी, प्रभुदयाल सैनी, दिनेश कटारिया, संदीप सैनी, सुशील सैनी आदि मौजूद रहे।

Related posts

यूपी में किसकी राय पर चलेगी कांग्रेस? दिल्ली या फिर अजय राय

Report Times

चिल्ड्रेन एकेडमी में रक्तदान शिविर का आयोजन, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने किया सहयोग

Report Times

खाटूश्याम जी में फिर सामने आया मारपीट का मामला, पुलिस और व्यापारी हुए आमने-सामने

Report Times

Leave a Comment