Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदौसाराजस्थानरेलवेस्पेशलस्वागत

इस शहर में ट्रेन के स्टेशन पर आते ही झूम उठे लोग, ड्राइवर को पहनाई माला; आखिर क्यों?

REPORT TIMES 

दौसा: रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए दिल्ली-सराय रोहिल्ला डबल डेकर ट्रेन का ठहराव दौसा में किए जाने के बाद जिले के लोगों में खुशी का माहौल है. रेल मंत्रालय की ओर से डबल डेकर ट्रेन का ठहराव जयपुर के बाद अब दौसा करने की सौगात दी गई है जिसकी मांग काफी समय से की जा रही थी. वहीं लंबी मांग के पूरी होने के बाद अब रविवार को दौसा जिले के लोगों ने सुबह जयपुर से दिल्ली जाते समय डबल डेकर ट्रेन का दौसा रेलवे स्टेशन पर रुकने पर स्वागत करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया. जानकारी के मुताबिक लोगों ने रेल मंत्रालय का धन्यवाद देते हुए ट्रेन के लोको पायलट का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया.इसके अलावा दौसा वासियों ने इस सौगात के लिए सांसद जसकौर मीणा, सांसद किरोड़ी लाल मीणा के अलावा रेल मंत्री अश्वनी कुमार वैष्णव का आभार जताया. बता दें कि रेलवे की ओर से समय-समय पर रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने के साथ ट्रेनों में सुविधाओं का विस्तार किया जाता रहा है. इसी कड़ी में कई ट्रेनों के रूट में पड़ने वाले गांवों और शहरों को भी रेल नेटवर्क से कनेक्ट किया जाता रहता है.

ड्राइवर का किया भव्य स्वागत

वहीं लंबे समय से दौसा की जनता इस ट्रेन के ठहराव की मांग उठा रही थी जिसके बाद अब रेल मंत्रालय ने इसे स्वीकार कर लिया है जहां बीते शनिवार को दौसा में दिल्ली- सराय रोहिल्ला डबल डेकर ट्रेन पहली बार रुकी तो दौसा के लोगों ने ट्रेन चालक का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया और इस दौरान दौसा की जनता में खुशी का माहौल दिखाई दिया. बता दें कि दौसा से बीजेपी सांसद जसकौर मीणा ने फिर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

5 स्टेशनों पर अब रुकेगी डबल डेकर

डबल डेकर के दौसा रेलवे स्टेशन पर ठहराव होने से अब लोगों का जयपुर दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा और कम समय में लोग अपना सफर तय कर सकेंगे. इससे पहले डबल डेकर का सफर करने के लिए दौसा वासियों को पहले जयपुर की यात्रा करनी होती थी.मालूम हो कि डबल डेकर ट्रेन पूरी एयर कंडीशनर ट्रेन है जयपुर से दिल्ली के बीच कुछ स्टेशनों पर ही इसका ठहराव होता है. जयपुर से चलकर दिल्ली सराय रोहिल्ला तक जाने वाली यह ट्रेन दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, अलवर और गांधीनगर में रूकने के अलावा अब दौसा में भी रुकेगी जिसके बाद जयपुर से दिल्ली के बीच यह 5 स्टेशनों पर रुकेगी.

Related posts

जलदाय कार्यालय में विरोध प्रदर्शन : मुख्य पाइप लाइन में लीकेज, लेकिन जलदाय विभाग कर रहा अनदेखी

Report Times

श्रीगंगानगर में 113 रुपये पार पहुंचा पेट्रोल, जयपुर में आज क्या है भाव?

Report Times

राजस्थान में शिक्षकों के 6 हजार पद बढ़ाने की मांग ने पकड़ा जोर, उपेन यादव शिक्षामंत्री से मिले

Report Times

Leave a Comment