Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

सरकारी डॉक्टर्स का लगातार दूसरे दिन कार्य बहिष्कार : जयपुर में डॉक्टर्स पर लाठी चार्ज के विरोध में दो घंटे कार्य बहिष्कार

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर के उप जिला अस्पताल में  लगातार दूसरे दिन डॉक्टर्स ने दो घंटे कार्य बहिष्कार रखा। बीसीएमओ डॉ. अनिल लाम्बा ने बताया कि जयपुर में शांतिपूर्वक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर्स पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया। इसके विरोध में आज दो घंटे कार्य बहिष्कार रखा गया।
डॉक्टर्स जायज मांग रख रहे है। सरकार को उनकी बात सहानुभूतिपूर्वक सुननी चाहिए। दो घंटे के दौरान डॉक्टर्स ने चैंबर में मरीजों को नहीं देखा। इस दौरान अस्पताल परिसर में मरीजों की भीड़ लग गई। हालांकि इसके बाद डॉक्टर्स ने सभी मरीजों की अपने चैंबर में जांच भी की और आवश्यक परामर्श भी दिया। विरोध प्रदर्शन में बीसीएमओ डॉ. रघुवीर मील, डॉ. मनोज जानू, डॉ. टीना ढाका, डॉ. अनिता पायल, डॉ. नरेंद्र तेतरवाल, डॉ. प्रेरणा सैनी, डॉ. निर्मला, डॉ. तरुण जोशी, डॉ. विकास बेनीवाल सहित अस्पताल के अन्य डॉक्टर्स शामिल रहे।

Related posts

ममता बनर्जी के एक और विधायक माणिक भट्टाचार्य को ईडी ने किया अरेस्ट, शिक्षक भर्ती घोटाले में कसा शिकंजा

Report Times

आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा की मुश्किलें बढ़ीं, भजनलाल सरकार ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी

Report Times

पाकिस्तान के खिलाफ क्या हिट होंगे रोहित शर्मा, राहुल और विराट कोहली? पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी

Report Times

Leave a Comment