Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं नमो वॉलिंटियर् अभियान की बैठक

REPORT TIMES 
चिड़ावा।  पिलानी विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण अभियान व नमो वॉलिंटियर्स अभियान की बैठक डालमिया गेस्ट हाउस पिलानी में पिलानी नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में हुई । जिसमें विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री राजेश दहिया, विधानसभा विस्तारक श्री कृष्ण कुमार गुर्जर और दिलीप स्वामी रहे । ज़िला महामंत्री राजेश दहिया ने अभियान की रूपरेखा के बारे में विचार वक्त किए। प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्याम जी अग्रवाल ने अभियान के बारे में विस्तारसे कार्यकर्ताओं को बताया कि दिनांक 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक बूथ समितियों का सत्यापन करना है एवं प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति करनी है।  प्रत्येक मंडल में 10- 10 नमो वॉलिंटियर बनाकर उन्हें अल्पक़ालीन विस्तारक के रूप में कार्य विभाजन किया गया और भाजपा के स्थापना दिवस को 6 अप्रैल को कमल उत्सव के रूप में मनाया जाने के बारे बताया गया।
बैठक के बाद श्याम मंदिर पिलानी के वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में भाग लेकर सभी ने बाबा के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।  वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र शर्मा, मंदिर  कमेटी के रमाकांत जखोड़िया ,अरुण भोमिया, नरेश भोमिया आदि ने अतिथियों का श्याम बाबा का दुपट्टा एवं हार पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में चिड़ावा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक मदन डारा, संतोष सैनी, अशोक शर्मा, गंगाधर सैनी, सुनील जांगिड़, अशोक महरानिया, महेश धन्ना, प्यारेलाल, मोहित तामडडायत, पिलानी से नगरीय निकाय जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा ,डॉ सुरेंद्र , किसान मोर्चा ज़िला मंत्री संदीप पारिक, ज़िला मंत्री रिशाल कँवर, ओम जी सैनी ,एससी मोर्चा जिला महामंत्री गोविंद सारवान ,जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सोनी, नगर महामंत्री विक्रम रोहिल्ला, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष हर्षवर्धन, शक्ति केंद्र संयोजक सुरेंद्र सिंह शेखावत, प्रताप गॉड, दीपक वर्मा ,सुरेंद्र कौशिक, डूलानिया मंडल अध्यक्ष होशियार शर्मा ,भोपाल सिंह, रिशाल कंवर, मनोज चोटिया, डॉ सुरेंद्र, अजय थाकन, रमेश शर्मा, संदीप पारीक, सुभाष योगी, पंचायत समिति सदस्य लीलाधर, अनिल वर्मा, कुलदीप शर्मा, अजय भागपुरिया, सज्जन कोठारी आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

गायत्री शक्ति पीठ में पंच कुण्डीय यज्ञ सम्पन्न

Report Times

सुरक्षा परिषद की सदस्यता पर हो विचार, भारत के बारे में दुनिया से पूछिए; अमेरिका दौरे से पहले बोले पीएम मोदी

Report Times

चिड़ावा अस्पताल प्रभारी डॉ.कटेवा राज्यस्तर पर सम्मानित: संस्थागत प्रसव में बढ़ोत्तरी, एनसीडी व चिरंजीवी योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

Report Times

Leave a Comment