Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

केंद्र की योजनाओं की दी जानकारी

REPORT TIMES
चिड़ावा। भाजपा के गांव – गांव चलो,   घर – घर चलो अभियान के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर मंडल ने शहर में अभियान की शुरुआत की। ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष मोहन लाल के नेतृत्व में चिड़ावा शहर मंडल में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम संयोजक ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री विकास कस्वा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर भाजपा की केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई जन कल्याणकारी योजनों के बारे में आमजन को जानकारी दी।
इसके अलावा योजनाओं से जुड़े पत्रक भी वितरित किए गए। इस दौरान ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. बीएल वर्मा, संतोष जी सैनी ने बताया कि केंद्र सरकार ने जन कल्याण की काफी योजनाएं जनता के लिए लागू की है। लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव में कुछ लोग इनका फायदा नहीं उठा सके। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अब जनता तक सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी ताकि लोग इनका लाभ उठाकर सुखी जीवन व्यतीत कर सके। इस मौके पर शहर महामंत्री विनोद कुमार, दुर्गा प्रसाद, मुकेश, बलबीर, कुलदीप , मौसम जांगिड़, मनोज व ओबीसी वर्ग के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

क्या साथ आएंगे महाराष्ट्र के करण-अर्जुन? NCP और शिवसेना में टूट के बाद राज ठाकरे ने उद्धव को भेजा प्रस्ताव!

Report Times

महंगी होगी बिजली मंत्री आशीष सूद ने खुद दी जानकारी

Report Times

मोदी सरकार देश में लागू करेगी वन नेशन वन इलेक्शन, 5 साल में पूरा होगा बुलेट ट्रेन का सपना, धनबाद में बोले बिरंची नारायण

Report Times

Leave a Comment