Report Times
latestOtherआरोपटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीराजनीतिस्पेशल

मेरी गर्दन तक पहुंचने के लिए सिसोदिया को अरेस्ट किया, हम बेईमान तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं- CM केजरीवाल

REPORT TIMES

दिल्ली: आबकारी घोटाले में सीबीआई के समन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि सीबीआई ने कल उन्हें बुलाया है और वह जरूर जाएंगे. लेकिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो को कहना चाहते हैं कि अगर केजरीवाल भ्रष्टाचारी है तो इस दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं हो सकता जो भ्रष्टाचार में कंठ तक ना डूबा हो.

उन्होंने कहा कि 75 साल के इतिहास में पहली बार किसी पार्टी को इस तरह से टार्गेट किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि पहले नंबर थ्री को अरेस्ट किया, फिर नंबर टू को अरेस्ट किया. यह सब इसलिए किया कि मोदी जी ईडी और सीबीआई के जरिए उनकी गर्दन को पकड़ना चाहते हैं.इस मौके पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ईडी और सीबीआई पर गंभीर आरोप लगाए. कहा कि एक के बाद एक व्यक्ति को पकड़ा जाता है और उसके साथ मारपीट कर दबाव बनाया जाता है कि वह दिल्ली के पोलिटिशियन का नाम लें.

Related posts

29 जनवरी को क्यों बंद रहेंगे राजस्थान के 45 हजार गांव

Report Times

UP की जेल में बंद केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

Report Times

बुलडोजर आया सबकुछ उजाड़ गया, डॉक्टर का आरोप बिना कोई सुनवाई जबरन घर गिराया

Report Times

Leave a Comment