Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

पार्टी को अनसुना कर अनशन का मिला फल! स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर सचिन पायलट

REPORT TIMES 

कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव को लेकर लिस्ट जारी की है लिस्ट में 40 नाम है मगर एक नाम नहीं है अब उस एक नाम ने प्रदेश की सियासत में घमासान मचा दिया है वो नाम है सचिन पायलट का. सचिन पायलट कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आगे रहने वाले नेताओं में से रहे हैं. हिमाचल चुनाव में जीत के भागीदारों की लिस्ट में सचिन पायलट का नाम था पर कर्नाटक में तो स्टार प्रचारक तक से पत्ता कट गया है. सचिन पहले दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी पायलट कांग्रेस के स्टार प्रचारक रह चुके हैं.

अब कर्नाटक की लिस्ट से पायलट का नाम कटने से इसे पायलट पर आलाकमान का एक्शन माना जा रहा है. दरअसल पायलट ने बीते हफ्ते कांग्रेस आलाकमान की बात को अनसुना करते हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन किया था. सचिन पायलट की शिकायत थी कि सरकार पूर्व की वसुंधरा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों पर बैठी हुई है.

Related posts

Makhana Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर है मखाना, खाने से दूर होती हैं ये बीमारियां

Report Times

कांग्रेस के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं मल्लिकार्जुन खरगे, बीजेपी के लिए बन सकते बड़ी मुसीबत!

Report Times

बावलिया बाबा के दरबार में हो रहा है शिवजी का ब्यावला

Report Times

Leave a Comment