Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपश्चिम बंगालराजनीतिस्पेशल

TMC MLA तापस साहा के घर पर CBI रेड, आलमारी तोड़कर तलाशी, मोबाइल भी जब्त

REPORT TIMES 

पश्चिम बंगाल में सीबीआई लगातार आरोपियों पर शिकंजा कस रही है. कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक तापस साहा के नदिया स्थित घर पर रेड मारी है. अलमारी तोड़कर सीबीआई के अधिकारी तलाशी ले रहे हैं. उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है और दस्तावेजों की सीबीआई के अधिकारी जांच कर रहे हैं.सीबीआई ने तृणमूल विधायक के तेहट्टा स्थित आवास पर छापेमारी की. सीबीआई की एक टीम केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों के साथ शुक्रवार दोपहर तेहट्टा के कडुइगाछी पहुंची. साथ में केंद्रीय सेना के कई जवान हैं.बता दें कि तापस साहा पहले से ही भर्ती घोटाले में शामिल होने का आरोप लगा है. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उन पर लगे सभी आरोप झूठे हैं. उसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था. सीबीआई की टीम तापस साहा के घर पर छापा मारी. पिछले शुक्रवार को सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के अन्य विधायक को गिरफ्तार किया था.

विधायक तापस साहगा के घर को केंद्रीय सेना के 12 से 15 जवानों ने घेर लिया था. सीबीआई के अधिकारी एक-एक कर घर में दाखिल हुए. तापस साहा घर के अंदर हैं. जांचकर्ताओं के घुसने के बाद बाहरी मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया. विधायक का कार्यालय में केंद्रीय बल भी तैनात हैं. सीबीआई उस कार्यालय में पहले से ही कई चीजें देख रही है.

तापस साहा पर लगे हैं 18 करोड़ रुपए की धांधली का आरोप

बता दें कि एक साल पहले तापस साहा पर नौकरी देने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा था. सत्ता पक्ष के विधायक पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 16 करोड़ रुपये निकालने का आरोप लगा था. स्टेट एंटी-करप्शन ब्रांच या सीआईडी ​​एक जांच शुरू की थी. उनके खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर किया गया था.हालांकि बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस राजशेखर मंथा के आदेश पर सीबीआई ने भी तापस साहा के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिया था. कोर्ट ने कहा था कि दो अलग-अलग एजेंसी एक तरह की मामलों की जांच करेगी, तो परेशानी होगी. आज ही कलकत्ता हाईकोर्ट में नगरपालिका की नियुक्ति में भ्रष्टाचार के मामले में भी हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया है.

Related posts

नहीं बनूंगा घर जमाई… पिता की इस बात से बेटा हुआ गुस्से से लाल, पीट-पीटकर मार डाला

Report Times

टीचर्स की अश्लील हरकतों पर सख्त हुई सरकार, अब सीधे शिक्षा मंत्री तक पहुंच सकेगी बच्चों की शिकायत

Report Times

शाओमी एक नयी शाओमी एक स्मार्टवॉच लॉन्च करने वाला है

Report Times

Leave a Comment