Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजोधपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

नहीं बनूंगा घर जमाई… पिता की इस बात से बेटा हुआ गुस्से से लाल, पीट-पीटकर मार डाला

REPORT TIMES 

राजस्थान के जोधपुर में पुलिस ने एक चौंकाने वाले हत्याकांड का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक यहां एक बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने पिता की निर्ममता से हत्या कर दी. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल आरोपी दोस्त को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन आरोपी बेटे की तलाश जारी है. जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटा इस बात नाराज था कि उसके माता-पिता अक्सर लड़ाई-झगड़े करते थे. आपसी विवाद के चलते दोनों अलग-अलग रहते थे. पत्नी अपने पति को घर जमाई बनाकर रखना चाहती थी, जिसे पति को यह गंवारा नहीं था और इस वजह से होने वाले झगड़े के चलते बेटा काफी गुस्सा था.

क्या है पूरा मामला?

चौंकाने वाला ये मामला जोधपुर के ओसियां क्षेत्र के शिवनगर गांव का है. थानाधिकारी राजूराम काला के मुताबिक सुबह 9 बजे के वक्त पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवनगर से एकलखोरी जाने वाले रास्ते पर एक लाश पड़ी है. पुलिस ने जब उसकी जांच पड़ताल की तो मृतक की पहचान शैतान राम विश्नोई के तौर पर हुई. इसके बाद पुलिस ने वारदात की छानबीन की तो पता चला कि 21 वर्षीय मनीष ने अपने पिता की हत्या कर दी थी, जिसमें 27 वर्षीय कैलाश ने उसका साथ दिया था.

बेटे ने बाप की हत्या क्यों की?

बताया जा रहा है कि कैलाश और मनीष आपस में रिश्तेदार हैं. जानकारी के मुताबिक पिछले साढ़े 3 साल से शैतान राम अपनी पत्नी से अलग रह रहा था. उसकी पत्नी एकलखोरी में मायके में रह रही थी. पुलिस की पड़ताल से पता चला है कि पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. पत्नी का कोई भाई नहीं है, इसलिए वह अपने पति को घर जमाई बनकर रहने के लिए बार-बार कह रही थी लेकिन पति तैयार नहीं हुआ. इसी बात को लेकर शैतान राम का बेटा मनीष भी नाराज था. यहां तक कि शैतान राम की बेटी भी अपनी मां के पक्ष में थी. बताया जा रहा है आरोपी मनीष नशे की लत का शिकार हो चुका था. उसकी पढ़ाई भी छूट गई थी. वह मां के साथ ननिहाल में ही रहता था. जबकि बेटी सूरतगढ़ में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी.

पुलिस हिरासत में आरोपी

ओसियां थानाधिकारी के मुताबिक आरोपी मनीष को माता-पिता का यह झगड़ा नागवार गुजरा और उसने कैलाश के साथ मिलकर अपने पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि शैतान राम की पत्नी और उसके बेटे के दोस्त कैलाश को हिरासत में ले लिया गया है-और उनसे पूछताछ की जा रही है. इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

झुंझुनूं : एडिशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा पहुंचे पिलानी, उत्तम सुपर स्टोर पर हुई फायरिंग की ली जानकारी, सीसीटीवी देखे

Report Times

9 साल की उम्र में लकवा, मां ने फिजियोथेरेपिस्ट बनकर दी नई जिंदगी, अब जीता पैरालंपिक मेडल

Report Times

परिंदों के नाम विश्व पृथ्वी दिवस: मास्टर हजारीलाल राजकीय महाविद्यालय में परिंडा अभियान की हुई शुरुआत, पशु-पक्षियों के संरक्षण का दिया संदेश

Report Times

Leave a Comment