Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

भागिनिया जोहड़ के बालाजी मंदिर में भंडारा : भंडारे में उमड़ी श्रद्धा

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर के आस्था के बड़े केंद्र भगिनिया जोहड़ स्थित बालाजी मंदिर में अल सुबह तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आस्था के इस प्राचीन स्थल पर महंत रहे संत बद्रीदास जी की निर्वाण तिथि पर भंडारे का आयोजन किया गया था। मंदिर को इस दौरान लाइटिंग से सजाया गया। बालाजी मंदिर में महंत रामसेवक दास के सानिध्य में बालाजी महाराज की विशेष आरती हुई। सभी ने समाधि स्थलों पर धोक लगाई। इसके बाद प्रसादी ग्रहण की।
इस मौके पर संत रामसेवक दास महाराज ने सभी से आस्था के केंद्रों पर ज्यादा से ज्यादा आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की धर्म, संस्कृति से जुड़ाव के सब प्रमुख केंद्र धार्मिक स्थल ही है। ऐसे में बच्चों को जरूर यहां लाना चाहिए। भंडारे में सुरेश डालमिया, मनोज फतेहपुरिया, संदीप हिम्मतरामका, संजय दाधीच, उमाकांत डालमिया, मनीष पुजारी, रामकिशन केडिया, रवि भारतीय, अंकित वर्मा, मुरारीलाल किठानिया, कैलाश महाजन फूलवाला सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Related posts

रामदेव का ‘शरबत जिहाद’ बयान अक्षम्य… रूह अफजा विवाद पर HC की टिप्पणी, यह आत्मा को झकझोरने वाला

Report Times

राजस्थान में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, मुख्यमंत्री के पास 8 तो डिप्टी सीएम ने रखे 6 विभाग, जानें किसे क्या मिला

Report Times

ज बारिश, जबरदस्त ठंड…पर 6 दिन से डटे हैं किरोड़ी लाल, अब कांग्रेस MLA ने थामा हाथ

Report Times

Leave a Comment