Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़टोंकताजा खबरेंमौैसमराजस्थानहादसा

टोंक में आंधी-तूफान का कहर, 10 लोगों की मौत सहित दर्जनों जख्मी; मलबे में तब्दील हुए कई घर

REPORT TIMES

टोंक: राजस्थान में बीत रात आए तूफान ने जमकर क़हर बरपाया. टोंक जिले में तूफान की वजह से अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, दर्जन भर से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. कई जगहों पर तेज हवाओं से लोगों के घर ध्वस्त हो गए. टोंक के कोतवाली थाना क्षेत्र के धन्ना तलाई में एक मदरसे की 10 फिट ऊंची दीवार भरभराकर नीचे गिर गई. इस हादसे में मकान में सो रहे दादा-पोता ओर पोती सहित 3 लोग मलबे में दब गए. जैसे ही तूफान शांत हुआ, मलबे से इन लोगों को निकाला गया पर सभी की मौत हो चुकी थी. वही टोंक के निवाई में तूफान की वजह से तीन लोगों की मौत हुई है. मालपूरा में 2 और उनियारा में 1 शख्स की मौत हुई है. वहीं, टोडारायसिंह में भी 1 शख्स की जान चली गई. कुल मिलाकर तूफान की वजह से जिले में 10 लोगों ने जान गंवाई है. वहीं, दर्जन भर से ज़्यादा लोग घायल भी हुए हैं. सभी घायलों को टोंक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की एक टीम सभी घायलों की इलाज में जुटी हुई है.

तूफान के चलते कई झोंपड़ियां ध्वस्त

भीषण तूफान के चलते कई झोंपड़ियां ध्वस्त हो गई हैं. वहीं, दर्जनों मकानों के छत से टीन उड़ गए हैं.कई जगह बिजली के पुल नीचे गिर गए हैं. इस वजह से 12 घंटे से बिजली गुल है. तेज हवाओं से जगह-जगह पेड़ टूट कर गिर गए हैं. सबसे ज्यादा नुकसान आम के पेड़ों को हुआ है. किसान बताते हैं कि आम के फल पकने से पहले ही गिर गए हैं, लोग प्रशासनिक मदद का इंतज़ार कर रहे हैं.

टोंक में आज मौसम साफ रहेगा

वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, आज जयपुर का अधिकतम तामपान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. लेकिन, धूप निकलेगी. हालांकि, रविवार को बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, टोंक में आज मौसम साफ रहेगा. आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Related posts

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, चार की मौत; सर्च ऑपरेशन जारी

Report Times

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की धार्मिक पहचान को लेकर बड़ा विवाद

Report Times

1अगस्त को विधानसभा का घेराव, 9 अगस्त को मुख्यमंत्री कुर्सी छोड़ो “आंदोलन का शंखनाद

Report Times

Leave a Comment