Report Times
latestOtherकरियरखेलचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबैंगलुरुराजस्थानस्पेशल

चिड़ावा में लक्ष्या ने जीता सिल्वर मेडल:बेंगलुरु में राष्ट्रीय मय थाई चैंपियनशिप में जीता पदक, क्षेत्र का नाम किया रोशन

REPORT TIMES 

चिड़ावा की बेटी लक्ष्या ने क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। लक्ष्या ने कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित 23वीं राष्ट्रीय मय थाई चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। लक्ष्या महज साढ़े ग्यारह साल की है। वो कक्षा 6 में अध्ययनरत है। लक्ष्या के पिता कैलाश वर्मा जयपुर में कार्यरत है। वहीं लक्ष्या की माता कमलेश ग्रहणी है। मेडल प्राप्त करने पर लक्ष्या को और उसके परिवार को खूब बधाई मिल रही है।

मामा ठेकेदार गुलझारी लाल महराणिया ने बताया कि ये चिड़ावा के लिए गौरव का विषय है। बेटियां शिक्षा और खेल हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही है। लक्ष्या बचपन से ही खेलों में काफी रुचि लेती रही है। अब उसका फोकस देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर पदक लाना है। जिसके लिए वो लगातार मेहनत कर रही है।

Related posts

‘अपने-अपने राम’ पर बोले कुमार विश्वास- मेरा राजनीतिक उद्देश्य नहीं, AAP पर किया वार

Report Times

‘हार्ट अटैक नहीं, ब्रेन स्ट्रोक हुआ है’ टीकू तलसानिया की पत्नी का पहला बयान आया सामने

Report Times

राजस्थान में आज तूफानी बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट:गुजरात की तरफ बढ़ रहे चक्रवात का दिखेगा असर; 60-70KM स्पीड से चलेंगी हवाएं

Report Times

Leave a Comment