Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरलस्पेशल

AI फिल्टर से लगेगी अनचाही कॉल्स पर लगाम, कंपनियों को 30 दिन का अल्टीमेटम

REPORT TIMES 

जल्द ही आपको अनचाही और स्पैम कॉल्स से छुटकारा मिलने वाला है. ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस स्पैम फिल्टर लगाने के निर्देश दिए हैं. टेलिकॉम कंपनियों को अगले 30 दिन के अंदर AI फिल्टर लगाने होंगे. इसके साथ हीकंपनियों को अनचाही कॉल का डाटा भी कॉमन प्लेटफॉर्म पर शेयर करना पड़ेगा. TRAI ने अनाउंसमेंट की थी कि 1 मई 2023 से टेलिकॉम कंपनियों को AI फिल्टर का इस्तेमाल करना होगा. ये फैसला पढ़ते स्पैम कॉल्स और स्कैम्स को रोकने के लिए किया गया था. इस बीच जियो और एयरटेल ने फोन कॉल्स में AI फिल्टर लगाने के लिए हामी भरी थी. हालांकि नियम लागू करने के बाद भी स्पैम कॉल्स पूरी तरह से नहीं रुकी हैं. नियमों को ठीक से लागू करवाने के लिए ट्राई ने टेलिकॉम कंपनियों को AI फिल्टर लगाने के लिए 30 दिनों का समय दिया है. एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, जियो और BSNL जैसी टेलिकॉम कंपनियों को ट्राई की शर्तों को पूरा करना होगा.

कैसे काम करेगा AI फिल्टर

AI फिल्टर की मदद से ऐडवरटाईजिंग वाले फोन कॉल और प्रमोशनल मैसेज की पहचान होगी. इसके बाद ऐसे नंबरों को ब्लॉक किया जाएगा. इसके साथ ही टेलिकॉम कंपनियों के ली कॉलर आईडी फीचर देना होगा. इसके जरिए कॉल करने वाला नंबर स्पैम है या नहीं इसका पता लग जाएगा. नए नियमों के अनुसार 10 अंकों वाले ऐसे नंबर जो मार्केटिंग के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं, बंद कर दिए जाएंगे.

जाहिर है स्पैम कॉल्स और इनकी वजह से हो रहे स्कैम के मामले आजकल तेजी से बढ़ रहे हैं. डू नॉट डिस्टर्ब (DND) सर्विस को एक्टिवेट करने के बाद भी यूजर्स के पास धड़ल्ले से स्पैम कॉल आते हैं. इस पर लगाम लगाने के लिए TRAI का ये कदम यूजर्स के लिए काफी राहतभरा साबित होगा. जल्द ही आपको बैंक के ऑफर्स, इंवेस्टमेंट की स्कीम्स और लोन देने वाले फोन कॉल्स से छुटकारा मिल जाएगा.

Related posts

ACB का बड़ा एक्शन, सांचौर में 50 हज़ार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को किया ट्रैप

Report Times

नवलगढ़: सगी बहनों के साथ गैंगरेप मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार

Report Times

RPSC में लागू हो गया हरियाणा वाला फॉर्मूला तो नहीं होंगे पेपर लीक! जानिए कैसे हो सकता है आयोग का पुनर्गठन

Report Times

Leave a Comment