Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

कांग्रेस सरकार में महिलाओं का हो रहा शोषण, भाजपा इस बार आएगी सत्ता में : सीआर चौधरी

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर में भाजपा की केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को मंड्रेला रोड स्थित बिंवाल भवन में भाजपा के सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने राज्य की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लापरवाह होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में लगातार गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। ऐसे में इस सरकार के अब जाते दिन हैं। आगामी चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार की काफी योजनाओं को गहलोत सरकार ने सही तरीके से लागू ना कर जनता के साथ धोखा किया है। वहीं सांसद नरेंद्र खीचड़ ने कहा कि जनता ने पांच साल का भ्रष्ट शासन देखा है। ऐसे में निकम्मी सरकार को अब जनता ने वापस मौका ना देने जा मूड बना लिया है।
जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर अभी से जनसंपर्क में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पिलानी विधानसभा विस्तारक कृष्ण कुमार गुर्जर, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू श्योराण, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह मांठ, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा लोटिया, मंत्री महेंद्र चंदवा आदि ने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता दिलीप स्वामी, रविकांत शर्मा, सुनील भडिया, मनोज आलडिया, बीएल वर्मा, संदीप सोलंकी, संतोष सैनी, किशोरीलाल, राजू मराठा, होशियार डूलानिया, सज्जन कोठ्यारी, पूर्व पार्षदसुरेश जलिंद्रा, जय सिंह नूनिया, रामचंद्र नूनिया, पार्षद गंगाधर सैनी, मदन डारा, पूर्व पार्षद महेंद्र चेजारा, मोहनलाल जांगिड़, निशांत सैनी, अभिषेक झाझडिया, प्रताप सिंह, मोहित आदि मौजूद रहे।

Related posts

मस्जिद के अंदर नमाज के समय भिड़े BJP और सपा समर्थक, जमकर चले लात-घूंसे; 8 अरेस्ट

Report Times

सचिन पायलट मामले में सुलह की कोशिश में हाईकमान:आज गहलोत और पायलट के साथ खरगे की बैठक; कल खत्म होगा अल्टीमेटम, अगले सियासी कदम को लेकर घोषणा संभव

Report Times

जयपुर: झगड़े के बाद होटल के बाहर खड़ी लड़की को कुचला, दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने

Report Times

Leave a Comment